सर्दियों में कर रहे हैं हनीमून प्लानिंग, ये स्टाइलिश आउटफिट्स पर डालें नजर
इस आर्टिकल में हम आपको फैशनेबल आउटफिट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आप अपने हनीमून में पहन सकते हैं।
Winter Honeymoon Fashion Tips: सर्दियों में अगर आप फैशनेबल और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो उसके लिए आपके सामने बहुत सारे आउटफिट की ऑप्शन होते हैं, जो हमें केवल सिलेक्ट करने होते हैं। अगर आप कहीं हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसके लिए आप स्टाइलिश आउटफिट का जरूर इस्तेमाल करें। इस आर्टिकल में हम आपको फैशनेबल आउटफिट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आप अपने हनीमून में पहन सकते हैं।
Also read: शादी के बाद हनीमून पर सेलिब्रिटीज की तरह करें खुद को स्टाइल : Honeymoon Outfit Ideas
फर वाली जैकेट

अगर आप कैजुअल कपड़े पहन रहे हैं तो उसके लिए आप फर वाली जैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टीवी की अभिनेत्री हिना खान को अक्सर इस आउटफिट को कैरी किए हुए देखा जा सकता है। इससे आप का लुक बहुत ही फैशनेबल नजर आएगा।
टर्टल नेक स्वेटर्स

इस तरह के स्वेटर को पेंट के साथ कैरी किया जाता है। यह पहनने में बहुत ही स्टाइलिश होता है और उतना ही आरामदायक भी होता है।
बफर जैकेट

अगर आप कुछ अलग स्टाइल का लुक पाना चाहते हैं तो इसके लिए बफर जैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जींस कुर्ती हर तरह की ड्रेस के साथ पहना जाता है। बफर जैकेट के साथ सर्दियों के मौसम में टी-शर्ट भी पहनी जाती है। यह फैशनेबल लुक देती है।
ब्लेजर

ब्लेजर हर तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। अक्सर महिलाएं ब्लेजर पहनना पसंद करती है। इसे पार्टी या त्योहार के दौरान सूट साड़ी सभी पर कैरी किया जाता है और जींस टीशर्ट के साथ भी पहना जाता है।
लॉन्ग कोट

लोंग कोट दिखने में बहुत ही सुंदर व स्टाइलिश होता है। इसके साथ बेल्ट भी कैरी की जाती है और यह सुंदर लुक देती है।
ओवरकोट

ओवरकोट को जींस के साथ वियर किया जाता है जो दिखने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है। यह आउटफिट कंफर्टेबल होता है। यह आउटफिट थोड़ा ढीला ढीला होता है इसीलिए बहुत ही आरामदायक भी होता है। यह थोड़ा अट्रैक्टिव भी नजर आता है इसको हाई हील्स के साथ कैरी किया जाता है।
ऊनी स्वेटर

सर्दियों के लिए यह बहुत ही बेहतर विकल्प होता है। इसे कॉलेज ऑफिस कहीं पर भी आसानी से पहना जा सकता है। यह पहनने में काफी आरामदायक भी होता है। अगर आप सिंपल के साथ स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं तो स्वेटर को जींस या पैंट के साथ पहन सकते हैं।
पैंट सूट

पेंट सूट बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन होता है। यह कहीं पर भी आराम से पहना जा सकता है। इसके साथ मैचिंग का ब्लेजर भी वियर किया जाता है यह बहुत ही स्टाइलिश लुक देता है।
स्कार्फ

स्कार्फ़ सर्दी के मौसम में बहुत ही ज्यादा चलन में रहता है। इसे आप नेक लूप या रैंप अराउंड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही स्टाइलिश होते हैं और स्टाइलिश लुक भी देता है।
