Unique Blouse Design: आप साड़ी एवं लहंगों के साथ एक जैसे ब्लाउज पहनकर ऊब गई हैं। यदि आपकी पसंद कुछ हटके पहनने की है, तो यहां कुछ शानदार ब्लाउज डिजाइन दिए जा रहे हैं।
डबल स्ट्रैप ब्लाउज
थ्री डी पैटर्न वाला यह ब्लाउज डबल स्ट्रैप के साथ ग्लैम लुक दे रहा है। इसे साड़ी, लहंगा
दोनों के साथ पहना जा सकता है।
ब्लाउज विद श्रग

यह ब्लाउज फुल स्लीव श्रग के साथ आता है और कमाल का लुक देता है। यह लहंगा के
साथ परफेक्ट लुक देगा।
नूडल स्ट्रैप ब्लाउज

यह नूडल स्ट्रैप ब्लाउज स्लीक और मॉडर्न लुक देने के लिए काफी है। इसे श्रग के अंदर किसी
स्कर्ट के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
पर्ल ब्लाउज

अगर आप अपनी प्लेन साड़ी के साथ ब्लाउज ढूंढ़ रही हैं, तो इस तरह का पर्ल ब्लाउज
परफेक्ट मैच रहेगा।
सीक्विन क्रॉस ब्लाउज

सीक्विन वर्क वाला यह क्रॉस ब्लाउज साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहना जा सकता है। यह
गॉर्जियस लुक पाने के लिए सही है।
हॉल्टर हाई नेक ब्लाउज

शीयर फैब्रिक में बना यह हॉल्टर नेक ब्लाउज शानदार दिख रहा है। इसकी नेट डिटेलिंग ब्लाउज को बोल्ड लुक दे रही है। यह साड़ी के साथ क्लासी लुक देगा।
पफ स्लीव ब्लाउज

पफ स्लीव ब्लाउज ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए सही है। साड़ी के साथ यह ज्यादा सुंदर दिखता है।
