hania amir suit collection
hania amir suit collection

Hania Amir Suit: आजकल हिंदुस्तान में भी पाकिस्तानी ड्रामा काफी ट्रेंड कर रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानियां आमिर को इंडिया में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अपने ट्रेंडिंग शोज जैसे-मुझे प्यार हुआ था और मेरे हमसफर से हानिया ने इंडिया में भी लोगों से खूब प्यार हासिल किया। अपनी गजब की एक्टिंग के अलावा हानिया अपनी खूबसूरती और फैशन को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं।

यह भी देखें-प्रेग्‍नेंसी में बदल गया है मुंह का स्‍वाद और आती है तेज स्‍मेल? जानें कारण: Smell In Pregnancy

हानिया के सूट लुक्स के आप भी कायल हो जाएंगे। उनके लुक्स दिल को छू लेने वाले होते हैं। आइए आज एक नजर डालते हैं फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के सूट लुक्स पर, जिनको ट्राई करके आप भी किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।

हैवी ब्लैक सूट है कमाल

हानिया इस ब्लैक कलर के हैवी सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक में वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। हानिया अपने हर लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके इस सूट पर बहुत ही खूबसूरत इंब्रायड्री वर्क हो रखा है। अगर आपको किसी वेडिंग में शामिल होना है, तो आपके लिए ये लुक बेस्ट साबित हो सकता है। इसके साथ उन्होंने शॉर्ट पर्ल ज्वैलरी कैरी की है। इसके साथ उनका बोल्ड मेकअप कहर ढा रहा है।

पाकिस्तानी लाइट ब्लू सूट

Hania Amir Suit
Pakistani Light Blue Suit

इस पाकिस्तानी सूट में एक्ट्रेस बहुत ही एलिगेंट लग रही हैं। उनका ये स्टाइल लाजवाब है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनपर से नजर हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस सिंपलसूट लुक में भी एक्ट्रेस बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और बहुत ही प्यारी सी ईयरिंग्स कैरी की हैं। इसके साथ उनकी ये गजब की स्माइल गजब है।

मरुन अनारकली में लगीं प्यारी

lovely in maroon anarkali
lovely in maroon anarkali

हानिया ने मरुन सूट में खूबसूरती की सभी हदें पार कर दी। इस अनारकली सूट में एक्ट्रेस रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। उनका ये प्यारा सा अंदाज दिल को छू लेता है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग प्लाजो और दुपट्टा पेयर किया है। इसके साथ उनकी ज्वैलरी भी काफी प्यारी लग रही है। साथ में उन्होंने एक शानदार मांगटीका कैरी किया है।

गॉर्जियस ब्लू सूट विद पिंक प्लाजो

Gorgeous blue suit with pink palazzo
Gorgeous blue suit with pink palazzo

इस कमाल के लुक से हानिया सभी को अपना दीवाना बना सकती हैं। उनका ये लुक हैरान कर देने वाला है। इस हैनी ब्लू सूट के साथ उन्होंने पिंक कलर का कॉन्ट्रास दुपट्टा कैरी किया है, जो लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना रहा है। उनके इस स्टाइल से नजर हटा पाना बहुत ही मुश्किल है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक में चार-चांद लगाने के लिए मोती हार कैरी किया है। इसका साथ बोल्ड मेकअप लुक में जान डाल रहा है।

लाइट पर्पल सूट

light purple suit
light purple suit

इस पर्पल सूट में हानिया बहुत ही क्यूट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने नोमेकअप लुक कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने चोकर ज्वैलरी कैरी की है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। इसके साथ उन्होंने बहुत ही प्यारी ईयरिंग्स कैरी की है।

अगर आप भी हानिया जैसी गॉर्जियस लगना चाहती हैं, तो आपको भी उनके इन लुक्स से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए।