Overview: रक्षाबंधन पर खुद को दें ये रॉयल ट्रीटमेंट, खूबसूरती देख जल जाएंगे लोग
रक्षाबंधन पर हर महिला खूबसरत और आकर्षक दिखना चाहती है। तो ये टिप्स आपकी अंदरुनी और बाहरी खूबसूरती को निखारे में मदद कर सकते हैं।
Royal Treatment on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। ये केवल एक त्योहार नहीं बल्कि प्यार, सुरक्षा और एकजुटता का उत्सव है। चाहे भाई-बहन एक-दूसरे से कितना ही क्यों न लड़ लें लेकिन इस खास दिन का इंतजार वह सालभर करते हैं। इस दिन बहनें सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहती हैं, यही वजह है कि वह लगभग 2 हफ्ते पहले से इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं। इस दिन ड्रेस से लेकर मेकअप तक हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए। रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और यदि आपकी तैयारी अभी अधूरी है तो हम इसे पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपको रक्षाबंधन पर रॉयल ट्रीटमेंट देंगे ताकि आपकी खूबसूरती देख लोग दंग रह जाएं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
करें परफेक्ट आउटफिट का चुनाव

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर आपका लुक भी खास होना चाहिए। यदि आपने अभी तक आउटफिट डिसाइड नहीं की है तो तुरंत ऑनलाइन बुक कर आसानी से घर बैठे मंगवा सकते हैं। इस रक्षाबंधन आप एक व्हाइट टिशू सिल्क साड़ी का चुनाव कर सकते हैं। जो आपको एलिगेंट और क्लासी लुक दे सकती है। व्हाइट साड़ी न केवल स्टाइलिश लगेगी, बल्कि उत्सव के माहौल को खुशनुमा बनाएगी। अगर आप कुछ रंगीन और जीवंतता चाहती हैं, तो मल्टीकलर लहंगा एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसके अलावा व्हाइट फ्लोरल प्रिंट गाउन भी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है।
त्वचा को दें प्राकृतिक देखभाल
चमकती त्वचा के लिए प्राकृतिक उपाय सबसे बेहतर माना जाता है। रक्षाबंधन से पहले आप अपनी रसोई में मौजूद सामग्रियों से DIY फेस मास्क बना सकती हैं। ये मास्क आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार देंगे और हानिकारक केमिकल्स से बचाएंगे।
हल्दी और शहद का मास्क: एक चम्मच हल्दी को एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। हल्दी का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और शहद की नमी देने वाली खूबी आपकी त्वचा को चमकदार बनाएगी और लालिमा कम करेगी।
दही और ओट्स मास्क: दो चम्मच दही में एक चम्मच ओट्स मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर गोलाकार गति में मालिश करें। यह मास्क प्राकृतिक एक्सफोलिएंट और हाइड्रेटर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चिकनी हो जाती है।
प्रोफेशनल स्किन केयर ट्रीटमेंट
अगर आपके पास समय और संसाधन हैं, तो रक्षाबंधन से पहले प्रोफेशनल स्किनकेयर ट्रीटमेंट लेना एक अच्छा विचार हो सकता है। फेशियल, केमिकल पील्स या अन्य ट्रीटमेंट आपकी त्वचा की बनावट और चमक को बढ़ा सकते हैं। लेकिन, यह जरूरी है कि आप किसी डर्मेटोलॉजिस्ट या लाइसेंस्ड एस्थेटिशियन से सलाह लें, ताकि आपकी त्वचा के लिए सही ट्रीटमेंट चुना जा सके। इन ट्रीटमेंट्स को कम से कम दो दिन पहले करवाएं, ताकि आपकी त्वचा को रिकवर होने का समय मिले।
मेकअप से निखारें खूबसूरती

रक्षाबंधन के दिन मेकअप आपकी प्राकृतिक चमक को और बढ़ा सकता है, लेकिन इसे हल्का और संतुलित रखना जरूरी है। सबसे पहले एक हल्का, हाइड्रेटिंग प्राइमर इस्तेमाल करें, जो मेकअप के लिए चिकना आधार बनाए। फिर ड्यूई फाउंडेशन या बीबी क्रीम चुनें, जो आपकी त्वचा को एकसमान बनाए। गालों, भौंहों और नाक पर हल्का हाइलाइटर लगाएं, ताकि चेहरा चमकदार दिखे। मुलायम ब्लश और प्राकृतिक लिप कलर आपके स्किन टोन को निखारेंगे। अंत में, सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें, ताकि मेकअप दिनभर ताजा रहे।
न्यू ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन
रक्षाबंधन का लुक मेहंदी के बिना अधूरा है। झरोखा मेहंदी डिज़ाइन, जो राजस्थानी कला से प्रेरित है, इस मौके के लिए एकदम सही है। यह मिनिमल और ट्रेंडी डिज़ाइन हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है। इसकी सादगी और सुंदरता इसे खास बनाती है, और इसे आप आसानी से अपने हाथों पर उकेर सकती हैं।
