Summer Linen Pieces
Linen Outfits/Amazon

Summer Linen Pieces: गर्मी के मौसम में हम कॉटन और लिनेन जैसे फैब्रिक के कपड़े पहनना चाहते हैं क्योंकि ये हमें कम्फर्ट देते हैं। आज के समय में तो लिनेन फैब्रिक में कई स्टाइलिश कपड़े भी आने लगे हैं, जो कम्फर्ट के साथ फैशनेबल लुक भी देते हैं। लिनेन नैचुरल फाइबर से बने होते हैं, जिसके कई ऑप्शन आजकल उपलब्ध हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे 7 लिनेन पीसेज लाए हैं, जो आपको फैशनेबल लुक देंगे। आइए नजर डालते हैं। 

Linen Shirt
Linen Shirt/Amazon

एक बेसिक लिनेन शर्ट सबके पास होनी चाहिए क्योंकि इसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। एक ब्लैक या व्हाइट लिनेन शर्ट के साथ एक कलरफुल शर्ट सबके पास जरूर होनी चाहिए, ताकि आप अपनी पसंद के हिसाब से आउटफिट को मिक्स एंड मैच कर सकें। गर्मियों के मौसम में पेस्टल कलर की लिनेन शर्ट बेहतरीन ऑप्शन है। आप चाहें तो पिंक या यलो कलर चुन सकती हैं या फिर चाहें तो पिस्ता ग्रीन या लाइट ब्लू भी बहुत खूबसूरत लुक देगा। 

Linen Trouser
Linen Trouser/Amazon

लिनेन ट्राउजर सबके पास होना ही चाहिए। यह फॉर्मल और कैज़ुअल दोनों तरह के लुक के साथ अच्छी तरह से मैच करता है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी पसंद से किसी भी तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप ऑफिस भी पहन कर जा सकते हैं और चाहें तो शाम को दोस्तों के साथ घूमने जाते हुए भी इसे स्टाइल किया जा सकता है। यह काफी कूल लुक देता है। इसे शर्ट या टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है, जो कम्फर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखता है। 

Linen Dress
Linen Dress/Amazon

यह शर्ट ड्रेस इतनी स्टाइलिश दिख रही है कि हमारा तो इस पर दिल आ गया। कॉलर से लेकर प्लंजिंग नेकलाइन और कमर पर टाई-अप डिटेलिंग तक, सब कुछ स्टाइलिश है। इसकी खास बात यह है कि इसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। आप इसे दोस्तों के साथ अपने वीकेंड ब्रंच में पहन सकती हैं या इसे मीटिंग और ऑफिस में भी पहन कर जाया जा सकता है। यह न भूलें कि इसे शाम के आउटफिट के रूप में भी स्टाइल करना बहुत आसान है।  

Linen Co-ords
Linen Co-ords/Amazon

इन दिनों वेस्ट ट्रेंड में हैं, हर कोई इन्हें पहनना चाहता है, और को-ऑर्ड सेट से बेहतर क्या हो सकता है जो कम्फर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी हो। इस वेस्ट को और ट्राउजर को अलग अलग भी स्टाइल किया जा सकता है। को-ऑर्ड्स की खूबसूरती यही है कि इसे इतने तरह से स्टाइल किया जा सकता है कि कोई नोटिस ही नहीं कर पाएगा कि अअपने अपने कपड़ों को रिपीट किया है।

Linen Pencil Skirt
Linen Pencil Skirt/Amazon

पेंसिल स्कर्ट को आप जिस भी मौके पर पहनना चाहें, उसके हिसाब से इसे स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ पहनें या फैंसी ब्लाउज के साथ स्टाइल करें या चाहें तो ब्लेज़र के साथ फॉर्मल लुक अपनाएं। आप इसे चाहे जैसे भी स्टाइल करें, यह जाने लें कि आपके इस लुक की तारीफ हर कोई करेगा। 

Linen Maxi Dress
Linen Maxi Dress/Amazon

लिनन की यह मैक्सी ड्रेस वाकई एक ऐसा आउटफिट है, जिसे आसानी से क्लासी आउटफिट या कैज़ुअल वियर की तरह पहना जा सकता है। नाइट ईवेंट के लिए इसे लेयर करें या फंकी जूलरी के साथ स्टाइल करें, यह शानदार लुक देगा। पिनटक डीटेल, स्ट्रैप और कलर मिलकर आपको एक क्लासिक वॉर्डरोब एडिशन देंगे।

Linen Shorts/Amazon
Linen Shorts/Amazon

अगर शॉर्ट्स आपकी पसंद हैं, तो आपके पास स्ट्राइप्ड शॉर्ट्स जरूर होना चाहिए जो कम्फर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखे। आप इसे टैंक टॉप, ओवरसाइज्ड शर्ट या सिर्फ कैज़ुअल टी-शर्ट के साथ पहन सकती हैं। इसके लिए न्यूट्रल कलर्स चुनें ताकि आप इसे किसी भी तरह के टॉप या शर्ट के साथ स्टाइल कर सकें। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...