Ganesh Chaturthi Ethnic Look: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन क्यूट एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो हमेशा अपनी सादगी से ही फैंस का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की यह लाडली धार्मिक प्रवृत्ति की है और हर त्योहार को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट करती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली इस 36 वर्षीय एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 82.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगर आप भी 19 सितंबर को आने वाली गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा की तरह ही ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें उनके एथनिक लुक्स।
ऑफिस के पाएं फेस्टिव वाइब्स
कॉर्पोरेट कल्चर में अब गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलना आसान काम नहीं है। अकसर लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भी ऑफिस जाना होता है। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं और अपनी फेस्टिव वाइब्स भी बरकरार रखना चाहती हैं तो फिर श्रद्धा कपूर के इस लुक को फॉलो करें। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फेम एक्ट्रेस ने बनारसी फैब्रिक का सूट वियर किया। यह सूट देखने में बहुत ही शानदार है, इसे पहनकर आप आराम से ऑफिस भी जा सकती हैं और त्योहार जैसा लुक भी पा सकती हैं।
सिंपल लहंगा, एलिगेंट लुक
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर की तरह आप भी सिंपल लहंगा वियर कर सकती हैं। लाइट मेकअप करने की शौकीन श्रद्धा ने सिंपल पोनीटेल से अपना लुक कंप्लीट किया। साथ में एक चोकर वियर किया। समर सीजन के लिए यह लुक परफेक्ट है।
सूट में दिखें शानदार
इस समय काफी गर्मी पड़ रही है, ऐसे में कुछ बहुत ही कंफर्टेबल वियर करना चाहती हैं तो सूट से बेहतर और क्या हो सकता है। आप भी श्रद्धा की तरह सिंपल सूट को हैवी ईयररिंग्स के साथ वियर कर सकती हैं। लाइट मेकअप और बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट करें। अपने आई मेकअप को आप डार्क रखें, इससे लुक बेहतर आएगा।
फ्यूजन साड़ी अपनाएं
फ्यूजन साड़ी इन दिनों ट्रेंडिंग हैं। ये आपको डिफरेंट, क्लासिक लुक देती हैं। साथ ही इन्हें वियर करना भी बहुत आसान होता है। ये अक्सर रेडी टू वियर होती हैं। फ्यूजन साड़ियों के बहुत सारे ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। ये काफी बजट फ्रेंडली भी होते हैं। आप क्लासिक ज्वेलरी के साथ हैवी लुक पा सकती हैं।
चिकनकारी लहंगा चुनें
चिकनकारी वर्क वैसे तो हमेशा ही फैशन में रहता है। लेकिन इन दिनों ये बॉलीवुड डीवाज का फेवरेट बना हुआ है। आप चिकनकारी लहंगा चुन सकती हैं। इसके साथ हैवी ज्वेलरी वियर करें। यह आपको गॉर्जियस लुक देगा।
ऑर्गेंजा साड़ी है अच्छा ऑप्शन
समर सीजन में ऑर्गेंजा फैब्रिक काफी कंफर्टेबल होता है। ऐसे में आप भी इस गणेश चतुर्थी पर ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। इसमें आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी वियर करें और पाएं दमदार लुक।
मल्टी कलर साड़ी से दिखें कलरफुल
साड़ी हमेशा से ही आपको ट्रेडिशनल लुक देगी। आप भी श्रद्धा की तरह मल्टी कलर साड़ी वियर कर सकती हैं। इसके साथ चुनें क्लासिक ज्वेलरी। हेयर स्टाइल भी आप इस एक्ट्रेस की तरह डिफरेंट चुन सकती हैं।
ब्लाउज पर दें खास ध्यान
कई बार सिंपल साड़ी ज्वेलरी और ब्लाउज के कारण बहुत ही शानदार लुक देती हैं। आप भी श्रद्धा को फॉलो करें और शिफॉन की सिंपल साड़ी के साथ मिरर वर्क का चोली पैटर्न ब्लाउज सिलवाएं। मांग टीका और लॉन्ग ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा करें। लोग आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।
