बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वह जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में जानती हैं तो सुर्खियां बटोर लेती हैं। सुहाना वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी वियर करना पसंद करती हैं। पार्टीज में अक्सर वो साड़ी में नजर आती हैं। वहीं कैजुअल वियर में वह हमेशा सिंपल और एलिगेंट लुक ही अपनाती हैं। अगर आप भी अपना लुक बहुत संभलकर चुनती हैं और कुछ एक्सपेरिमेंट भी करना चाहती हैं सुहाना खान को फॉलो करना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।

सुहाना का एलिगेंट लुक

हाल ही में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के भव्य उद्घाटन पर सुहाना खान बहुत ही गॉर्जियस लुक में पहुंची। सुहाना ने ब्राउन कलर की नेट साड़ी वियर की। अपने लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए उन्होंने ब्रॉलेट टॉप को बहुत ही खूबसूरती के साथ कैरी किया। सुहाना के लुक को और भी शानदार बना रहे थे उनके लाॅन्ग हैवी कुंदन इयररिंग्स। लुक को सटल बनाने के लिए सुहाना ने डैवी मेकअप चुना। एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने एक बेहद सुंदर क्लच बैग कैरी किया। कुल मिलाकर सुहाना का यह लुक किसी भी शादी पार्टी के लिए परफेक्ट है।

एनिमल प्रिंट करें ट्राई

पिछले दिनों सुहाना अपनी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान सुहाना के लुक ने सभी चौंका दिया। सुहाना ने अपनी मां गौरी खान की कई साल पुरानी ड्रेस कैरी की। इस ड्रेस में गौरी खान सालों पहले जितनी खूबसूरत लग रही थी, उतनी ही ब्यूटिफुल सुहाना भी इस ड्रेस में लग रही थी। इस ऑफ शोल्डर एनिमल प्रिंट ड्रेस में सुहाना का लॉक देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। इस दौरान सुहाना ने बाल खुले रखें और मिनिमम मेकअप का यूज किया। न्यूड लिपस्टिक के साथ गालों पर हल्का सा सिमर उन्हें ग्लाॅसी लुक दे रहा था। अगर आप भी किसी पार्टी के लिए सिंपल लेकिन हॉट लुक चाह रही हैं तो इस टाइप की एनिमल प्रिंट ड्रेस इन दिनों ट्रेंड में है।

परफेक्टर समर लुक  

सुहाना खान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर सुहाना के तीन मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो सुहाना की हर एक्टिविटी को देखते हैं। सुहाना का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया। स्टार किड ने व्हाइट कलर की शियर मैक्सी ड्रेस बहुत ही खूबसूरती से वियर की। इस ड्रेस की खास बात थी इसकी अनोखी कटऑफ डिटेल, जो इस ड्रेस को बहुत ही खूबसूरत बना रही थी। इस सिंपल ड्रेस के साथ सुहाना ने मेकअप पर खास ध्यान दिया। स्मोकी आईज के साथ लिप्स पर पिंक लिपस्टिक लगाई, गालों पर ब्लश से उनका पूरा लुक चेंज हो रहा था। स्टड इयररिंग्स और मेसी बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। सुहाना का यह लुक किसी भी समर आउटिंग, हॉलीडे और लंच ब्रंच के लिए परफेक्ट है।

दिवा इन दुबई

कुछ समय पहले दुबई में अटलांटिस द रॉयल में बियॉन्से कॉन्सर्ट में सुहाना बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। सुहाना ने निकिता करिज्मा का डिजाइन किया एलिगेंट ब्लैक गाउन वियर किया। इस हॉल्टर नेक गाउन की काउल नेकलाइन ने इसे बहुत ही बोल्ड लुक दिया। वहीं गाउन का सेक्विन वर्क इसे एलिगेंट बना रहा था। इसके साथ सुहाना ने स्टड इयररिंग्स पहने और एक खूबसूरत सा क्लच कैरी किया। उन्होंने मिडल पार्टीशन टाइट बन बनाया और डैवी मेकअप लुक चुना।

कलर जो दिल को भाए

सुहाना को अक्सर उनके कलर को लेकर ट्रोल किया जाता है। जिसका सुहाना ने कई बार सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब भी दिया है। सुहाना उन सभी गल्र्स के लिए उदाहरण हैं, जो उन्हें सीख देती हैं कि लोगों की नहीं, अपने दिल की सुनो। आप जो भी ड्रेस कैरी करें, जो भी कलर पहने, वो दूसरों को नहीं आपको दिल से पसंद होना चाहिए। अपनी इस जेस्टी ऑरेंज कलर बॉडीकॉन ड्रेस से सुहाना कुछ ऐसा ही मैसेज दे रही थीं इस ड्रेस में सुहाना बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आईं। वन शोल्डर मिनी ड्रेस में बॉडी हगिंग फिट उनकी टोंड बॉडी लुक को और भी निखार रही थी। इस आउटफिट के साथ उन्होंने डैंगलिंग ईयररिंग्स वियर किए। साथ में किया मिनिमम डैवी मेकअप।

स्लिप ड्रेस का कूल अंदाज, हाॅट लुक

स्लिप ड्रेस समर सीजन के लिए परफेक्ट है। अगर आप भी सुहाना की तरह हाॅट नजर आना चाहती हैं तो आउटिंग, पार्टी या फिर हॉलीडे पर ये लुक ट्राई कर सकती हैं। सुहाना की यह एनिमल प्रिंटेड स्लिप ड्रेस बेहद अट्रैक्टिव है। इस स्ट्रैपी ड्रेस की प्लंजिंग नेकलाइन और उसके साथ खूबसूरत फॉल इसे और भी ग्लैमरस बना रहा था। समर लुक के अनुसार सुहाना ने बहुत ही कम मेकअप यूज किया है। हेयर ओपन रखे। कुल मिलाकर समर में ये लुक आप ट्राई कर सकती हैं।

सुहाना का समर लुक है कूल

सुहाना का कैजुअल वियर हर यंग गर्ल के बेस्ट है। वे अकसर टाइट टीशर्ट के साथ जींस या फिर पैंट वियर करना पसंद करती हैं। इसके साथ वे कभी ओपन हेयर रखती हैं तो कभी मैसी बन बना लेती हैं। सुहाना का एक पैटर्न काॅमन है डीप कट शोल्डर या फिर कट स्लीव टीशर्ट। ये लुक हमेशा ही आपको कंफर्टेबल लगेगा। 

प्रिंटेड फ्रॉक पैटर्न

प्रिंटेड फ्रॉक समर सीजन के लिए हमेशा बेस्ट रहता है। सुहाना ने भी इस बात को फॉलो किया है। इस स्टार किड की यह कूल समर ड्रेस आपको कूल देगी। फ्राॅक की फुल पफ स्लीव इस ड्रेस के लुक को बढ़ा रही है। आप अपनी पसंद का फैब्रिक लेकर आप इसे स्टिच भी करवा सकती हैं।  

डेनिम शॉर्ट्स विद ब्लैक टाॅप

डेनिम शॉर्ट्स समर के लिए परफेक्ट रहते हैं। यह आपको कंफर्टेबल भी लगेंगे और आपको लुक भी अच्छा देगा। जैसा कि सुहाना का यह हाॅट लुक। सुहाना ने अपनी हॉलीडे की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ ब्लैक कट स्लीव्स टॉप वियर किया। 

पोल्का डॉट्स को वार्डरोब में करें एड

किसी भी यंग गर्ल की वार्डरोब में पोल्का डॉट ड्रेस का होना जरूरी है। दरअसल, पोल्का डॉट हमेशा से ही ट्रेंडिंग रहते हैं जो आपको हमेशा अच्छा लुक देंगे। पोल्का डॉट  फ्रॉक को चुनना एक अच्छा ऑप्शन है। शिफॉन या फिर जॉर्जेट फैब्रिक में ऐसी फ्राॅक को आप खुद अपने अनुसार डिजाइन करवा सकते हैं। सुहाना का यह ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस भी समर सीजन के लिए अच्छा ऑप्शन है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...

Leave a comment