इन ब्रेसलेट्स को पहनकर आप भी लगेंगी फैशन फ्रीक : Bracelet, Designs
आजकल सोशल मीडिया पर ब्रेसलेट के ऐसे कई डिज़ाइन मौजूद है, जो सिंपल होने के साथ ही काफी फैशनेबल भी है। खूबसूरत ब्रेसलेट आपके लुक को सिंपलसिटी के साथ परफेक्ट बनाने का काम करते हैं।
Bracelet Designs: भारतीय महिलाओं को चूड़ी पहनना काफी पसंद होता है। लेकिन, फैशन में आए बदलाव के कारण अब महिलाएं चूड़ी से अधिक ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं। जिसे वह ऑफिस से लेकर पार्टी तक में आसानी से कैरी कर सकती हैं। आजकल सोशल मीडिया पर ब्रेसलेट के ऐसे कई डिज़ाइन मौजूद है, जो सिंपल होने के साथ ही काफी फैशनेबल भी है। हल्के और खूबसूरत ब्रेसलेट लुक को सिंपलिसिटी के साथ परफेक्ट बनाने का काम करते हैं। आज हम ब्रेसलेट के कुछ ऐसे खूबसूरत डिज़ाइन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
Also Read : अपने किफायती लहंगे को दिखाएं डिजाइनर: Bridal Lehenga Tricks
Bracelet Designs: बीड्स ब्रेसलेट

आप प्रतिदिन कॉलेज जाती हैं और अपने लुक को अधिक फैशनेबल बनाना चाहती हैं, तो आप ऐसे में चैन ब्रेसलेट, स्टोन ब्रेसलेट या फिर बीड्स ब्रेसलेट पहन सकती हैं, जो आपको एक नया लुक देगा और आपके अलग-अलग ड्रेस के साथ आसानी से कैरी भी किया जा सकता हैं।
लेयर्ड ब्रेसलेट

अगर आप वेस्टर्न आउटफिट अधिक पहनती है और कूल देखना चाहती है, तो ऐसे में आप लेयर्ड ब्रेसलेट ट्राई कर सकती है। इसके कई सारे डिज़ाइन मार्केट में मिल जाएंगे। अगर आप फंक्शन में जरकन कारी वर्क वाला लहंगा पहन रही है, तो ऐसे ब्रेसलेट को जरूर स्टाइल करें। ऐसे ब्रेसलेट आपको मार्केट में 500 से लेकर 1000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएंगे। कई सारी दुकानों में तो खुद अपने हिसाब से ब्रेसलेट को कस्टमाइज भी करा सकती हैं।
ब्रॉड ब्रेसलेट

अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं और हैवी लहंगा और ज्वेलरी पहना है, तो ऐसे में आप ब्रॉड ब्रेसलेट स्टाइल करें। क्योंकि यह आपके लुक को क्लासी बनाएगा। इस तरह का ब्रेसलेट बाजार में 1000 रुपये तक में मिल जाएगा। इस तरीके के ब्रेसलेट को डायमंड में खुद से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।
सिंपल डिज़ाइन

अगर आप बेहद सिंपल तरीके से फंक्शन के लिए तैयार हो रही है, तो आप बिल्कुल सिंपल डिज़ाइन वाला ब्रेसलेट पहना करें। इस तरह के ब्रेसलेट को आप सिप्पी वाले लहंगे के साथ ही करें। जब आप मार्केट में ब्रेसलेट खरीदने जाए, तो कोशिश करें कि ऐसे ब्रेसलेट का चैन गोल्ड कलर में हो, जो आपके हर आउटफिट के साथ मैच करें। ऐसे ब्रेसलेट आपको बाजार में 500 तक में मिल जाएंगे।
फिंगर ज्वाइंट ब्रेसलेट

कुछ लड़कियों को हमेशा अपने ड्रेस से मैचिंग करता हुआ ब्रेसलेट पहनना पसंद है। ऐसे में आप फिंगर ज्वाइंट ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं। नए स्टाइल के ब्रेसलेट से को पहनने से आप रिंग और चूड़ी या कड़े पहनने से बच जाएंगी।
घड़ी स्टाइल ब्रेसलेट

आजकल बाजार में ऐसे कई नए ब्रेसलेट आ चुके हैं, जिनमें घड़ी भी मौजूद होती है। यह आपकी दो तरह से मदद करती हैं। एक तो आपके लुक को कूल बिल्कुल बनाती है। दूसरी ओर अलग से घड़ी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। बाजार में घड़ी स्टाइल ब्रेसलेट के कई अच्छे डिज़ाइन मिल जाएंगे, जिसमें लव शेप या फिर फूल शेप भी बना होता है। आप ऐसे ब्रेसलेट फंक्शन के अलावा आम दिनों में भी पहन सकती हैं।
