fashion color trend 2026 you can try
fashion color trend 2026 you can try

Overview: 2026 में पहनें ये फैशन कलर्स

अगर आप साल 2026 में अपने स्टाइल को अपग्रेड करना चाहती हैं तो ऐसे में इन सात रंगों को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं।

Fashion Color Trends 2026: हम सभी की हर दिन एक ही समस्या होती है कि आज क्या पहनें। जब सुबह तैयार होने की बारी आती है और हम शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखते हैं तो हर बार एक असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं। हो सकता है कि आपके साथ भी हर दिन ऐसा ही होता हो, लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 2026 का फैशन चार्ट आ चुका है। इस साल फैशन की दुनिया में कुछ ऐसे रंगों ने अपनी जगह बनाई है, जो आपके सिंपल से लुक को एक सेलिब्रिटी वाइब दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन रंगों के बारे में-

यह एक ऐसा रंग है, जो सादगी और गहराई के बेहतरीन मेल को दर्शाता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो बहुत अधिक शाइनी या चमक-धमक वाले रंग पहनने से बचते हैं, तो ऐसे में आप बॉटनिकल ग्रीन रंग को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं। खासतौर से  पतझड़ और ठंड के मौसम के लिए यह रंग काफी अच्छा माना जाता है।

Indian woman dressed in a candy pink outfit, showcasing a soft and feminine spring summer fashion style
Candy Pink

पिंक कलर हमेशा से लड़कियों का फेवरिट रहा है और कैंडी पिंक आपको मॉडर्न फेमिनिन लुक देता है, जो बहुत ही सॉफ्ट वाइब्स देता है। अगर आप गर्मी और वसंत के मौसम में अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में कैंडी पिंक कलर को पहना जा सकता है।

Cobalt Look

यह इस साल का सबसे दमदार रंग माना जा रहा है। यह एक ऐसा रंग है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। इस रंग को आप सर्दियों के मौसम में पहन सकती हैं। विशेष रूप से, पार्टी या खास मौकों के लिए यह रंग एकदम सही है। 

Indian woman in a canary yellow outfit, glowing in natural light with a vibrant spring fashion look
Canary Look

कैनरी येलो एक ऐसा रंग है, जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाता है। ये धूप जैसा रंग है, जो चेहरे पर चमक ले आता है। आप वसंत के मौसम में दोहपर के समय इसे पहन सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह श्वार्म अंडरटोन वाली स्किन पर ज्यादा खिलता है।

यह सफेद रंग का सबसे प्यारा शेड है। अगर आप सोचते हैं कि हर सफेद रंग एक जैसा होता है, तो आप गलत हैं। क्लाउड डांसर सफेद रंग का एक बहुत ही सॉफ्ट और क्रीमी शेड है जो आंखों को चुभता नहीं है, बल्कि बहुत शांति देता है। आप इसे वसंत, गर्मी और हल्की सर्दी में पहन सकती है। 

Indian woman styled in a chartreuse outfit, giving a bold and confident modern fashion appearance
Chartreuse Look

यह रंग पीले और हरे रंग के मिश्रण से बनता है, जो आपको बहुत ही जीवंत दिखाता है। इससे आपको एक बोल्ड और कॉन्फिडेंड लुक मिलता है। अगर आप वसंत और सर्दी के मौसम में अपने स्टाइल को अपग्रेड करना चाहती हैं तो इस रंग को अपने वार्डरोब में शामिल करें।

ऑलिव ग्रीन एक बेहद ही क्लासिक रंग है, जो बहुत शांति से आपकी पर्सनैलिटी को उभारता है। वसंत और पतझड़ के मौसम में आप इसे पहन सकती हैं। ऑफिस लुक या सिंपल आउटिंग के दौरान आप इस रंग को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...