सीक्वेंस साड़ी में यह नई डिजाइंस और पैटर्न देख कर सभी रह जायेंगे दंग : Sequin work saree designs
जब बात साड़ियों की आती है तो बता दें कि आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां अवेलेबल हैं।
Sequin Work Saree Designs: हर कोई पार्टीज या फंक्शंस में स्टाइलिश दिखना चाहता है। खास तौर पर जब बात साड़ियों की आती है तो बता दें कि आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां अवेलेबल हैं। इन साड़ियों को देखकर आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि कौन-सी साड़ी आपके ऊपर ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। आइए जानते हैं सभी तरह की सीक्वेंस साड़ियों, उनके डिजाइंस और पैटर्न के बारे में।
Also read : पार्टी में सीक्वेंस वर्क वाले आउटफिट लगते हैं खूबसूरत, लुक को करें रीक्रिएट
लेपर्ड स्पॉट सीक्वेंस साड़ी डिजाइन

लेपर्ड स्पॉट सीक्वेंस डिजाइन वाली साड़ियों में छोटे या बड़े लेपर्ड स्पॉट्स होते हैं, जो साड़ी को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यह बिल्कुल नया ट्रेंड है, जिसे टीनएज लड़कियां भी खूब पसंद करती हैं। कॉलेज फंक्शंस, फेयरवेल पार्टी या फिर किसी भी तरह के प्रोग्राम में आप इस डिजाइन वाली साड़ियों को कैरी कर सकती हैं। ब्रॉलेट, बस्टर या फिर बिकिनी स्टाइल ब्लाउज के साथ आप इसे कैरी कर सकती हैं।
गनमेटल सीक्वेंस ओम्ब्रे साड़ी डिजाइन

गनमेटल सीक्वेंस ओम्ब्रे डिजाइन वाली साड़ियां आपको मार्केट में कई नए पैटर्न के साथ मिल जाती हैं। इसमें गनमेटल से बने सीक्वेंस से वर्क किया जाता है, जो दिखने में काफी स्टाइलिश और डिजाइनर लगती है। महिलाएं इस डिजाइन की साड़ियों को खूब पसंद कर रही हैं। कई साड़ियों में प्लास्टिक से तैयार पॉलिश्ड सीक्वेंस होते हैं, जो साड़ी को खास लुक देते हैं लेकिन गनमेट से बनी सीक्वेंस साड़ियों की बात ही अलग है।
मोजेक सीक्वेंस पैटर्न साड़ी डिजाइन

मोजेक सीक्वेंस पैटर्न डिजाइन वाली साड़ियों में एक डिजाइन के साथ दूसरी डिजाइन को भी ऐड कर दिया जाता है। इसके अलग-अलग कलर्स और पैटर्न्स साड़ी को और स्टाइलिश बनाते हैं। आपको मार्केट में आए इसके नए और ट्रेंडी सीक्वेंस वाले डिजाइंस और पैटर्न के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसके बाद ही आप मोजेक सीक्वेंस पैटर्न डिजाइन वाली साड़ियों को अपने अकॉर्डिंग चुन पाएंगे।
मल्टी कलर सीक्वेंस साड़ी डिजाइन

आजकल मल्टी कलर सीक्वेंस डिजाइन वाली साड़ियां दिखने में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं। इस तरह की साड़ी को आप किसी भी पार्टी के लिए प्रेफर कर सकती हैं। पेस्टल कलर्स के साथ इन साड़ियों को और खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया जाता है। कॉकटेल पार्टी के लिए भी ऐसी साड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं।
शेवरॉन सीक्वेंस वर्क साड़ी डिजाइन

शेवरॉन सीक्वेंस वर्क डिजाइन वाली साड़ियां आजकल काफी ट्रेंडी हैं। इसके लेटेस्ट डिजाइन सेलिब्रिटीज भी ट्राई करती हैं। इसकी आपको कई वैरायटीज मिल जाएंगी, जिसे आप अपने अकॉर्डिंग किसी भी स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। बात करें ब्लाउज की तो डिजाइनर ब्लाउज इसके साथ बहुत जंचती हैं। आप इस तरह की साड़ियों को साथ सिल्क, वेल्वेट या सीक्वेंस वर्क वाले ब्लाउज के साथ भी पहन सकती हैं।
स्ट्राइप्ड पैटर्न में सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी डिजाइन

स्ट्राइप्ड पैटर्न में सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां आपको हर तरह के पार्टीज, प्रोग्राम या फंक्शन में बेहद ग्लैमरस लुक देती है। ऐसे डिजाइंस वाले साड़ियों के साथ आप किसी भी तरह की स्टाइलिश ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। स्लिम लेडीज पर ऐसी साड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। हालांकि ऐसी सीक्वेंस साड़ियां महंगी होती है लेकिन यह पार्टी वियर के लिए बेस्ट हैं।
इस तरह की सीक्वेंस साड़ियों के डिजाइंस और पैटर्न पार्टी में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसलिए डिजाइनर द्वारा सजेस्ट किए गए ऐसे नए डिजाइंस और पैटर्न वाली साड़ियों को जरूर ट्राई करें। यह आपको काफी ट्रेंडी, फैशनेबल और स्टाइलिश लुक देते हैं।
