Overview: सारा अली खान ब्राइडल लहंगे
सारा अली खान के 5 ब्राइडल लहंगे, जो हर शादी में ब्राइड को स्टार जैसी रॉयल और ग्लैमरस लुक देंगे।
Sara Ali Khan Lehenga Look: अगर आप इस वेडिंग सीजन में अपने ब्राइडल लुक को लेकर कंफ्यूज हैं, तो सारा अली खान के 5 लेटेस्ट लहंगे आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं। बॉलीवुड की इस स्टार ने अलग-अलग इवेंट में खूबसूरत और स्टाइलिश लहंगे पहने हैं, जो हर ब्राइड को रॉयल और ग्लैमरस वाइब्स देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। चाहे आप अपनी शादी की दुल्हन बन रही हों या किसी शादी में मेहमान, इन लहंगों से आप हर नजरों का केंद्र बन सकती हैं।
सारा अली खान का शाही लहंगा स्टाइल
सारा अली खान का इस आउटफिट में शाही ग्लैमरस लुक देखने लायक है। उनके स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पर सिल्वर एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क ने रॉयल चार्म बढ़ा रहा है। बस्टियर के हेम पर स्टोन और पर्ल ड्रॉप टैसल्स लुक को और आकर्षक बना रहे थे। फ्लोर-लेंथ स्कर्ट पर गोटा पट्टी वर्क में हल्की चमक ने एलीगेंस को और उभारा। डुपट्टे पर मैचिंग स्कैलप्ड बॉर्डर और छोटे शिमरी प्रिंट्स इसे ट्रेडिशनल मॉडर्न बना रहे थे। मल्टी ज्वेल्स चोकर, झुमके और मांग टीका पूरे लुक को रॉयल एस्थेटिक में बदल रहे थे, जो हर इवेंट में सबकी नजरें खींचे।
गोल्डन बनारसी लहंगा
सारा का ऑरेंज और गोल्डन बनारसी लहंगा सबसे पहले ध्यान खींचता है। इसमें जरी वर्क और सिल्वर बॉर्डर इसे रॉयल फील देता है। बैकलेस ब्लाउज और टसल डोरी इसे ग्लैमरस टच देती हैं। यह लुक मेहंदी या संगीत फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी एंट्री सभी की नजरें खींचे, तो इस लहंगे के साथ आप पक्की स्टार वाइब्स पा सकती हैं।
पर्पल एंब्रॉयडरी लहंगा
सारा का पर्पल एंब्रॉयडरी लहंगा फैशन की दुनिया में एक अलग स्टेटमेंट बनाता है। गोल्ड थ्रेड वर्क और डीप नेक ब्लाउज इसे और भी ग्लैमरस बनाते हैं। पिंक डोरी और झुमका डिटेल्स इसे ट्रेडिशनल टच देते हैं। यह लहंगा संगीत या कॉकटेल नाइट के लिए परफेक्ट है। ब्राइड्स इसे कस्टमाइज भी करवा सकती हैं, और अगर आप सेम लुक लेना चाहें तो इसकी कीमत लगभग 1,74,900 रुपए है।
सारा अली खान का मस्टर्ड ब्रोकैड लहंगा लुक
सारा अली खान ने इस मस्टर्ड ब्रोकैड लहंगे में एथनिक फैशन को परफेक्ट तरीके से पेश किया। फैशन लेबल गोपी वैद के इस सेट में गोल्ड और सिल्वर शेड्स में भरपूर सीक्वेंस, मारोड़ी और गोटा वर्क ने रॉयल ग्लैमर बढ़ाया। प्लंजिंग नेकलाइन वाला फ्लोरल ब्लाउज और समान रूप से शानदार स्कर्ट, जिसमें लाल और गोल्डन बॉर्डर था, लुक को ड्रीम जैसा बना रहे थे। मैचिंग ऑर्गेंजा डुपट्टे ने उसकी आकर्षकता को और बढ़ाया। इस ट्रेडिशनल एटायर में सारा ने अपने स्टाइल और एलीगेंस से हर नजर को अपनी ओर खींचा।
मल्टीकलर ट्रेडिशनल लहंगा
सारा का यह मल्टीकलर ट्रेडिशनल लहंगा गुजराती और राजस्थानी हैंडक्राफ्ट की खूबसूरत झलक दिखाता है। इसमें बंधेज, मिरर वर्क और पैसली पैटर्न का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो इसे रॉयल और कलरफुल बनाता है। डीप नेक चोली और हैवी बॉर्डर दुपट्टा इस लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। गोल्ड ज्वेलरी, गजरा हेयरस्टाइल और मिनी पोटली बैग के साथ इसे पूरी तरह ब्राइडल टच दिया गया है। यह लहंगा वेडिंग डे या ग्रैंड रिसेप्शन के लिए परफेक्ट है, खासकर उन ब्राइड्स के लिए जो ट्रेडिशनल और रॉयल स्टाइल दोनों साथ में रखना चाहती हैं।
