Overview:
अक्सर मैन फैशन्स पर लोग कम गौर करते हैं। लेकिन यकीन मानिए आज की जेन जेड अपने आउटफिट्स पर पूरा ध्यान देती है। ऐसे में त्योहारों और वेडिंग सीजन के लिए अगर आप भी एथिनिक वियर ढूंढ रहे हैं तो पहले ट्रेंड को जानना जरूरी है।
Ethnic Wear for Men: त्योहारों पर हर कोई परंपरा के खूबसूरत रंगों में रंगा हुआ नजर आना चाहता है। इस दौड़ में महिलाओं और युवतियों के साथ ही पुरुष और युवक भी शामिल हैं। हालांकि अक्सर मैन फैशन्स पर लोग कम गौर करते हैं। लेकिन यकीन मानिए आज की जेन जेड अपने आउटफिट्स पर पूरा ध्यान देती है। ऐसे में त्योहारों और वेडिंग सीजन के लिए अगर आप भी एथिनिक वियर ढूंढ रहे हैं तो पहले ट्रेंड को जानना जरूरी है।
ट्रेंड में है शॉर्ट कुर्ता
इस समय पेंट्स के साथ शॉर्ट कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं। ये आपको लग्जरी और कंफर्टेबल लुक देंगे। फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए इस टेक्सचर कुर्ते के नेक पर पर्ल और फ्रेंच नॉट एंब्रायडरी की गई है। इसके साथ फ्लेयर्ड ट्राउजर को पेयर किया गया है।
हैवी एंब्रॉयडरी कुर्ता
इस दिवाली पर अगर आप हैवी लुक चाहते हैं तो सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का यह नेवी ब्लू हैवी एंब्रॉयडरी कुर्ता बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ मनीष ने व्हाइट चूड़ीदार पेयर किया है। पूरे कुर्ते पर हो रहा हैवी थ्रेड एंब्रॉयडरी वर्क इसे परफेक्ट फेस्टिवल लुक दे रहा है।
जामावर कुर्ता है कुछ नया
कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो जामावर कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। फैशन ब्रांड जेजे वलाया के डिजाइन किए इस डार्क येलो-गेरूए कुर्ते पर की गई गोल्डन-कॉपर एंब्रॉयडरी इसे अलग लुक और लग्जरी फील देते हैं। नी-लेंथ वाले इस कुर्ते के साथ रणवीर सिंह ने सेमी पटियाला सलवार पेयर किया है।
पेस्टल शेड एंब्रॉयडरी कुर्ता
पेस्टल शेड्स और लाइट शेड कुर्ते भी इस समय ट्रेंड में हैं। अगर आप त्योहारों में सिंपल और सोबर लुक चाहते हैं तो बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की तरह आप हैवी एंब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ता अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। इसके साथ सेमी पटियाला सलवार पेयर कर सकते हैं। यह कुर्ता जितना लग्जरी लगता है, उतना ही कंफर्टेबल भी रहता है।
मिरर वर्क कुर्ते
डिजाइनर कुर्ता वियर करना चाहते हैं तो आपको मिरर वर्क वाले कुर्ते अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करने चाहिए। डार्क और लाइट दोनों ही शेड्स पर मिरर वर्क अच्छा लगता है। इससे आपको प्रॉपर फेस्टिव लुक मिलेगा। व्हाइट, बेज और ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पर यह वर्क ज्यादा एलिगेंट नजर आता है। आप फैशन डिजाइनर अनुभव मिश्रा का कलेक्शन देख सकते हैं।
वेलवेट शेरवानी, लग्जरी फील
गुलाबी सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है। ऐसे में आप वेलवेट आउटफिट्स ट्राई कर सकते हैं। कुछ अलग ट्रेडिशनल वियर खोज रहे हैं तो फैशन डिजाइनर फाल्गुनी पीकॉक और शेन पीकॉक की डिजाइन की यह शेरवानी एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। नेवी ब्लू कलर की इस शेरवानी के साथ एक्टर शाहिद कपूर ने पेंट्स पेयर की हैं। एक छोटा सा ब्रॉच इसे और भी रिच लुक दे रहा है।
कोरा वर्क है चलन में
इन दिनों कोरा वर्क काफी चलन में है। आप इब्राहिम अली खान की तरह ब्लैक वेलवेट शेरवानी सेट ट्राई कर सकते हैं। इस मैट ब्लैक कोरा वर्क शेरवानी पर खूबसूरत बोल्ड आर्किटेक्चरल मोटिफ एंब्रॉयडरी की गई है। जेजे वलाया की डिजाइन की गई यह शेरवानी काफी अलग और लग्जरी लुक आपको दे सकती है।
