Nath Design: नथ औरतों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इसलिए हम आपके लिए नथ के कई खूबसूरत डिजाइन लाए हैं।
लाल मोती नथ
सफेद के साथ लाल मोतियों वाला यह नथ बेहद खूबसूरत है। इस पर पोलकी और मीनाकारी
वर्क भी है।
राजसी नथ
यह नथ राजसी लुक दे रहा है और बेहद भारी भी है। सफेद और गोल्डन मोतियों वाला यह नथ साड़ी और लहंगे दोनों पर जंचेगा।
लेयर्ड लरी नथ

तीन लेयर लरी वाला यह नथ छोटा और क्यूट है। जिन लोगों को मॉडर्न वर्जन वाला नथ चाहिए, उनके लिए बेस्ट है।
पोलकी नथ
पोलकी वाला यह नथ ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक एक लिहाज से परफेक्ट है। यह स्लीक और स्मार्ट लूकड़ देगा।
मीनाकारी नथ

मीनाकारी वर्क वाला यह नथ बेहद खूबसूरत और डेलीकेट है। इसे आप किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
बेबी नथ
बहुत छोटे साइज की यह नथ तीन लेयर लरी के साथ है। इस पर गुलाबी रंग का मोती लगा है, जो इसे और खूबसूरत बना रहा है।
कस्टमाइज्ड नथ
इस तरह का नथ आप कस्टमाइज करवा सकती हैं। बारीक मोतियों के डिजाइन के
साथ यह सबसे अलग और खास है।

मल्टी कलर नथ
लाल, हरा और सफेद मोतियों के साथ ही मल्टी कलर मीनाकारी वाली यह छोटी नथ
बेहद खूबसूरत और परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दे रही है।
फूल पोलकी नथ
फूलों के डिजाइन वाला यह पोलकी नथ सफेद मोतियों के साथ बहुत प्यारा लग रहा है। इसे नाक में बिना छेद वाली भी पहन सकती हैं।

ग्रीन पोलकी नथ
हरे रंग के मोतियों वाली यह पोलकी नथ प्यारी है। इसे आप साड़ी और लहंगे के अलावा सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
