ट्रेंड में है एमेरल्ड ज्वेलरी देखें लेटेस्ट डिजाइन: Trendy Emerald Jewellery
Trendy Emerald Jewellery

Trendy Emerald Jewellery: इन दिनों एमेरल्ड और पर्ल ज्वेलरी ट्रेंड में हैं और अगर आपको भी ये बहुत पसंद आते हैं तो यहां इसके लेटेस्ट डिजाइन दिए जा रहे हैं।

हेवी नेकलेस 

इस हेवी नेकलेस में डायमंड के साथ एमेरल्ड लगे हुए हैं। ये पूरा नेकलेस एक ब्राइडल ज्वेलरी है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग और मांगटीका है।

चोकर सेट 

एमेल्ड स्टोन और पर्ल वाला यह हेवी चोकर सेट सुन्दर और क्लासी है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स हैं। इस तरह के चोकर सेट को किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है।

Also read: कब और किस उंगली में पहनना चाहिए पन्ना रत्न, दूर होंगी ये 5 समस्याएं: Panna Gemstone Vastu

पर्ल चोकर सेट 

बड़े साइज के डायमंड और बड़े साइज के एमेरल्ड वाला यह चोकर सेट स्टड्स के साथ है। इसका खूबसूरत डिजाइन इसको हैवी लुक दे रहा है।

डायमंड चोकर

यह चोकर एमेरल्ड और डायमंड के साथ खूबसूरत लुक देता है। इसे आप प्लेन साड़ी के साथ किसी भी वेडिंग फंक्शन में पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।

लेयर्ड चोकर सेट 

यह चोकर सेट लेयर्ड लुक में है और इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी आप पहन सकती हैं। ज्यादा ज्वेलरी पसंद नहीं करने वाली ब्राइड के लिए यह चोकर सेट परफेक्ट है।

राजस्थानी चोकर 

राजस्थानी लुक वाले इस चोकर में एमेरल्ड स्टोन लगे हुए हैं। रॉयल लुक के लिए इसे कैरी करें। इसके साथ मैचिंग इयररिंग और मांगटीका आपको हैवी लुक देगा।

वी शेप नेकलेस 

पर्ल स्ट्रिंग के साथ तीन बड़े साइज का एमेरल्ड स्टोन का यह कॉम्बिनेशन कमाल दिख रहा है। अगर आप दुलहन या दूल्हे की मां हैं तो यह नेकपीस आपके लिए बेस्ट है। इसके साथ कोई हैवी वर्क वाली साड़ी पहन सकती हैं।

कुंदन चोकर 

यह सेट चोकर एमेरल्ड और मैचिंग स्टड्स के साथ एलिगेंट लुक में है। डीप नेक में इसका अलग ही लुक आता है। लहंगे या साड़ी के लिए यह बेस्ट ज्वेलरी है।

हैंगिंग इयररिंग्स 

यह एमेरल्ड इयररिंग्स हैंगिंग है और क्लासी अपील में है। इसे हर तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। मिनिमल लुक पसंद करने वाली महिलाएं इस तरह के इयररिंग पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

लॉन्ग नेकलेस सेट 

यह नेकलेस सेट लंबा है और मैचिंग इयररिंग्स के साथ आता है। आजकल लेयर्ड नेकपीस का काफी ट्रेंड है, ऐसे में आप इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं।

स्लीक चोकर

यह स्लीक चोकर बहुत प्यारा है, जिस पर खूबसूरत कुंदन वर्क भी है। सिंपल रहने वाली महिलाएं अपने हार्ट शेप ब्लाउज के साथ इसे कैरी कर सकती हैं। यह आपके खाली गले को पूरी तरह कवर कर लेता है।