Eco Friendly Accessories: कोई खास अवसर होता है तो अक्सर हम सभी एथनिक वियर में खुद को स्टाइल करना पसंद करते हैं। लेकिन एथनिक वियर में अपने लुक को खास बनाने के लिए एक्सेसरीज पर फोकस करना भी बेहद जरूरी होता है। यूं तो एथनिक वियर के साथ आप कई तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं, लेकिन अगर आप एनवायरमेंट के प्रति भी कमिटेड हैं तो ऐसे में आप इको-फ्रेंडली एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं।
इको-फ्रेंडली एक्सेसरीज ना केवल आपके लुक को स्टाइलिश बनाती है, बल्कि इससे एनवायरनमेंट पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। इतना ही नहीं, इको-फ्रेंडली एक्सेसरीज आपके लुक को एक बेहद ही यूनिक टच भी देती है। इससे आपके ट्रेडिशनल लुक को एक बेहतरीन ट्विस्ट मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप एथनिक वियर आउटफिट के साथ इको-फ्रेंडली एक्सेसरीज को किस तरह स्टाइल कर सकती हैं-
Also read: Winter accessories for Women: 7 Winter Accessories जो दे आपको वॉर्म और स्टाइलिश लुक
जूट या हैंप के बैग

एथनिक वियर के साथ आप जूट या हैंप के बैग को स्टाइल किया जा सकता है। जूट और हैंप बायोडिग्रेडेबल और सस्टेनेबल मटेरियल्स हैं, जिसकी वजह से इन्हें पर्यावरण के लिए अच्छा माना जाता है। आप प्लेन साड़ी या अनारकली के साथ छोटा सा जूट क्लच स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक बेहद ही क्लासी लगता है। आप ब्लॉक प्रिंट वाले टोट बैग्स को कैजुअल कुर्ते या कॉटन सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। अगर आप अपने लुक को लेकर थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में आप हैंड प्रिंट या एंब्रॉयडरी वाले बैग्स को स्टाइल करने का मन बना लीजिए।
वुडन या टेराकोटा ज्वैलरी
वुडन या टेराकोटा ज्वैलरी नेचुरल, हल्की और खूबसूरत होती है और इसे एनवायरमेंट फ्रेंडली माना जाता है। आप ब्राइट कलर्स वाली टेराकोटा नेकलेस प्लेन साड़ी या कुर्ती के साथ पेयर करें। अगर आप एथनिक वियर में एक बोहो लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप वुडन के ब्रेसलेट या इयररिंग्स को स्टाइल करने का मन बना सकती हैं। इस तरह की एक्सेसरीज आपके सिंपल लुक को एक ट्विस्ट दे सकती हैं। वहीं, ट्रेडिशनल फेस्टिव वियर के लिए हैंडमेड वुडन इयररिंग्स पहन सकती हैं।
खादी या ऑर्गेनिक कॉटन के दुपट्टे या स्कार्फ

खादी और ऑर्गेनिक कॉटन लोकल आर्टिज़न्स को सपोर्ट करते हैं और सस्टेनेबल होते हैं। इसलिए, आप इन्हें स्टाइल करने का मन बना सकती हैं। आप अपने प्लेन कुर्ते के साथ ब्राइट खादी दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। इससे आपका लुक एकदम निखर जाएगा। आप चाहें तो हैंड-ब्लॉक प्रिंट वाले ऑर्गेनिक कॉटन स्कार्फ को प्लाज़ो सेट या फ्यूजन ड्रेस के साथ लेयर करके एक डिफरेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं।
रीसाइक्ल्ड मेटल ज्वैलरी
जब बात इको-फ्रेंडली एक्सेसरीज की हो तो ऐसे में आप रीसाइक्ल्ड मेटल ज्वैलरी को स्टाइल करने का मन बना सकती हैं। ये अपसाइक्ल्ड मटेरियल्स से बनती हैं, जिससे वेस्ट कम होता है। अगर आप साड़ी या लहंगे को अपने लुक का हिस्सा बना रही हैं तो उसके साथ ऑक्सीडाइज सिल्वर ज्वैलरी को पहन सकती हैं। वहीं, ब्रास या कॉपर के लेयर्ड नेकलेस को इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ट्राई करें।
फैब्रिक ज्वैलरी

फैब्रिक ज्वैलरी का लुक बेहद ही यूनिक लगता है और इस तरह एथनिक वियर लुक में आप अपने किसी भी स्टाइल को एक डिफरेंट टच दे सकती हैं। चूंकि, फैब्रिक ज्वैलरी को स्क्रैप फैब्रिक से बनाया जाता है, इसलिए इससे वेस्ट कम होता है। अपने लुक को रिफ्रेशिंग टच देने के लिए आप चिकनकारी कुर्तों के साथ कलरफुल फैब्रिक इयररिंग्स को पेयर करें। इसके अलावा, फैब्रिक नेकलेस सेट हैंडलूम साड़ियों के साथ पेयर किएए जा सकते हैं।
नैचुरल हेयर एक्सेसरीज
अमूमन हम एक्सेसरीज में सिर्फ नेकपीस, इयररिंग्स या ब्रेसलेट आदि को ही शामिल करते हैं। लेकिन नैचुरल हेयर एक्सेसरीज भी आपके लुक को स्पाइस अप कर सकती हैं। आप बांस या नारियल के खोल जैसे मटेरियल्स से बनी हेयर एक्सेसरीज को अपने लुक का हिस्सा बनाएं। चूंकि इन्हें बांस या नारियल की मदद से तैयार किया जाता है, इसलिए ये इको-फ्रेंडली एक्सेसरीज बेहद ही यूनिक टच देती हैं। आप बांस के हेयरपिन से बन या चोटी को सजाइए, इससे आपका लुक एकदम ट्रेडिशनल लगेगा। ऑर्गेनिक कॉटन से बने फैब्रिक हेयरबैंड कैजुअल इथनिक वियर के साथ काफी अच्छे दिखते हैं।
सस्टेनेबल वॉचेस
आपको शायद पता ना हो, लेकिन आप एथनिक वियर के साथ सस्टेनेबल वॉचेस को भी स्टाइल कर सकती हैं, जिसे लकड़ी या बांस की मदद से बनाया जा सकता है। ये सस्टेनेबल वॉचेस मार्केट में मिलने वाली आम घड़ियों से काफी अलग होती है और इन्हें प्रकृति प्रेमियों द्वारा खासा पसंद किया जाता है। आप इसे कॉटन साड़ी या लिनेन कुर्ते के साथ पहन सकती हैं। वहीं अर्थी टोन वाली घड़ी पेस्टल या न्यूट्रल एथनिक आउटफिट्स के साथ बेहद ही शानदार लगती हैं। अगर आप अपने लुक को एक यूनिक टच देना चाहती हैं तो ऐसे में इन सस्टेनेबल वॉच को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।
हैंडक्राफ्टेड एक्सेसरीज

हैंडक्राफ्टेड एक्सेसरीज को अक्सर रीसाइक्ल्ड मटेरियल से तैयार किया जाता है और ये लोकल आर्टिज़न्स को सपोर्ट करती हैं। रीसाइक्ल्ड मटेरियल से बनने की वजह से हैंडक्राफ्टेड एक्सेसरीज काफी बजट फ्रेंडली होती है। साथ ही, इनमें आपको यूनिक डिजाइन और काफी वैरायटी देखने को मिलती है। मसलन, बची हुई फैब्रिक से बने बीडेड पोटली बैग्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे या फिर आप खुद भी इन्हें घर पर बना सकती हैं। ये शादी या फेस्टिवल्स के लिए परफेक्ट हैं। वहीं, हाथ से बुनी हुई फैब्रिक बेल्ट कुर्ते या फ्यूजन ड्रेस के साथ आपको एक मॉडर्न ट्विस्ट देती है। एथनिक वियर में मॉडर्न लुक कैरी करने के लिए आप इन हैंडक्राफ्टेड एक्सेसरीज का सहारा लें।
