Dupatta Draping Style
Dupatta Draping Style

Dupatta Style: दुपट्टा अक्सर लुक फिक्सर का कम करता है।ऐसा इसलिए क्योंकि ड्रेस भले ही बहुत मामूली हो लेकिन ये दुपट्टा आपके लुक को पर्फेक्ट बना ही देता है।फिर महफिल में सबकी नजर आप पर ही होती है। ऐसा तब और ज्यादा होता है जब इसी दुपट्टेको बिलकुल अनोखे तरीके से पहना जाए। कभी इसको यूंहीं किसी कंधे पर डाल लेने की बजाय अनोखे स्टाइल में ड्रेप करके देखिए आप इस एक कपड़े की अहमियत समझ जाएंगीऔर हमारी बात को भी सच मान ही लेंगी।मगर अनोखा स्टाइल कहेंगी किसे? इसका जवाब हमारे पास है। हम कुछ अनोखी ड्रेपिंग ले आए हैं इन पर नजर डालिए और आजमाइए भी। देखिएगा कैसे ये आपके लुक को 100 में 100 दिलाएंगीही, चलिए फिर देख लीजिए इन्हें-

ट्राइंगलर प्लीट्स वाला दुपट्टा-

Dupatta Style
Dupattas with triangle pleats

ये स्टाइल आपको आसान और बैलेंस लगेगा। इसमें दुपट्टा कंधे से होता हुआ स्कर्ट में पीछे की ओर पिन कर दिया जाता है। फैशन स्टाइलिस्ट अंजलि श्रीवास्तव कहती हैं कि इसके साथ ही पीछे जाते हुए दुपट्टे के हिस्से में ट्राइंगलर प्लीट्स दी जाती हैं। जिसके साथ दुपट्टे में एक अनोखी डिजाइन बन जाती है। इसमें बेल्ट का इस्तेमाल करना भी लुक में चारचांद लगा देता है। लेकिन ये ऐसे भी आपके लुक को बेहतरीन बना ही देता है।

 दुपट्टे के साथ बेल्ट- 

बेल्ट का इस्तेमाल अब ट्रेडिशनल कपड़ों में खूब हो रहा है और अब तो दुपट्टे को भी इससे जोड़ दिया गया है। दरअसल पहले ऐसा सिर्फ साड़ी के साथ ही होता था। लेकिन अब दुपट्टा भी इसमें शामिल हो गया है। दुपट्टा पहनने का ये स्टाइल आपके लुक को घंटों तक मेनटेन रखता है क्योंकि दुपट्टा बेल्ट से बंधा होता है। इस स्टाइल के लिए दुपट्टे की प्लीट्स बनाकर एक कंधे पर रखें। एक छोर पीछे और एक आगे की ओर होगा। अब आगे की ओर के दुपट्टे को कवर करते हुए बेल्ट लगा लें।

 शॉल स्टाइल दुपट्टा-

Dupatta Style
Shall Style

दुपट्टा पहनने के इस स्टाइल में इसे शॉल की तरह डाला जाता है। इसको पहनना और स्टाइल करना दोनों ही आसान है। इसमें दुपट्टे को एक कंधे पर रख कर फिर दूसरे छोर को सामने की ओर से लाकर उसी कंधे पर रख देना है। इसमें मैसी लुक आता है लेकिन ये लुक स्टाइल भी साथ लाता है। और आप पारंपरिक अंदाज से बिलकुल जुदा लगती हैं।

केप जैसा दुपट्टा-

Dupatta Style
Cape Style

इस स्टाइल में दुपट्टे को केप की तरह ओढा जाता है। इसमें आपको पीछे की ओर से दुपट्टे को दोनों कंधों पर डालना होता है। आप इसको पिन कर लेंगी तो स्टाइल दोबारा बिगड़ेगा नहीं। ये स्टाइल बिलकुल हटकर लगता है और इसके साथ ब्लाउज का पूरा लुक सामने आ जाता है। अगर आपका ब्लाउज कुछ हटकर अंदाज में बना है जैसे कढ़ाई,पेंटिंग या पैटर्न तो आपको इसी अंदाज में दुपट्टा ओढ़ना चाहिए। ये स्टाइल इस वक्त बहुत चलन में है।

 हाथ और कंधे से सजे दुपट्टा-

Dupatta Style
Hand Style

इस स्टाइल में दुपट्टा दाएं कंधे और बाएं हाथ के बीच होता है और बहुत स्टाइलिश लगता है। इसको पहनना कठिन नहीं है तो संभालना भी आसान है। ये एक ऐसा दुपट्टा स्टाइल है जो तब तो जरूर पहनना चाहिए जब कोई भी स्टाइल ना समझ आ रहा हो। ये सेफ साइड पैटर्न है जो आमतौर पर सभी पर अच्छा लगता है।

 सिर से शुरू होता स्टाइल-

Dupatta Style
Head Style Dupatta

जी हां,इस दुपट्टे में स्टाइल सिर से शुरू हो जाता है। क्योंकि इसमें दुपट्टे को सबसे पहले सिर पर रखा जाता है फिर ये दोनों कंधों पर सज जाता है। फिर इसको हाथों में फंसा कर बाहर की ओर लिया जाता है। इससे दुपट्टे पर किया गया पूरा काम नजर आता है। इसका कलर,कढ़ाई और पैचवर्क सबकुछ अच्छे से दिखता है। मगर इसे मैरिड लड़कियों के लिए बेस्ट कहा जा साकता है। इसलिए इसे वही पहनें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

दो दुपट्टों वाला आसान स्टाइल-

Dupatta Style
Two Dupattas style

 जी हां,दुपट्टा ओढ़ने का ये स्टाइल आसान भी है और दिखने में भारी वाला लुक भी देता है। अगर आपके पास शादी के समय का दो दुपट्टों वाला लहंगा है तो फिर स्टाइल करके आप यही लहंगा दूसरे मौकों पर भी पहन सकती हैं। इसके लिए एक दुपट्टे को प्लीट बनाकर एक कंधे से डाल लें। इसे अगर बाएं कंधे पर डालेंगी तो बहुत अच्छा लगेगा। दूसरे दुपट्टे की चौड़े प्लीट्स बनाएं। इसके बाद इसे पीछे की ओर से लें और कंधे से न लेकर कोहनी के पास से दोनों छोरों को दोनों हाथों में लपेट लें। लीजिए दुपट्टा हो गया स्टाइल।

 पुराना पैटर्न नया स्टाइल- 

Dupatta Style
Old Look

दुपट्टे के इस स्टाइल में पुराने और नए का कॉम्बो है। दरअसल पहले दुपट्टे के एक छोर को हाथ में बांधने का चलन था। अब भी आपको वही करना है लेकिन पूरी तरह नहीं दूसरे छोर को दूसरे कंधे पर प्लीट बनाकर डाल लेना है। और इस पहले छोर को हाथ की कलाई पर बांधना है। ये दुपट्टा स्टाइल अपनी जगह से हिलता नहीं ही है। आप डांस भी आसानी से करिए ये अपनी जगह से बिलकुल नहीं हिलेगा।

फैशन संबंधीयहलेखआपकोकैसालगा?अपनीप्रतिक्रियाएंजरूरभेजें।प्रतिक्रियाओंकेसाथहीफैशन सेजुड़ेसुझाववलेखभीहमेंईमेल करें editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड हसीनाओं के घर ऐसे कि नजर ना हटे