Dr. Nikita Kushwah In Cannes: मेडिकल प्रोफेशनल, समाजसेवी और पिछले साल मिसेज़ यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप बनीं डॉ. निकिता कुशवाह ने इस साल कांस फिल्म महोत्सव में अपने स्टाइलिश प्रेजेंस से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। एक डॉक्टर होने के बावजूद, डॉ. कुशवाह ने यह साबित किया कि सफेद कोट और हाई फैशन गाउन एक ही शख्सियत की दो खूबसूरत लेयर्ल हो सकती हैं। कांस के रेड कारपेट पर उनकी मौजूदगी न सिर्फ भारतीय महिलाओं की ग्लोबल पहचान बनी, बल्कि उन्होंने फैशन को समाजसेवा और सशक्तिकरण के संदेश से जोड़ने का काम भी किया।

डॉ. कुशवाह ने बेहद खूबसूरत गाउन में कांस रेड कारपेट पर शिरकत की। जॉलीपॉली कुट्यूर का यह “Fair Goddess of Spring” गाउन वियतनाम के मशहूर डिज़ाइनर द्वारा तैयार किया गया था। इस आउटफिट को तैयार करने में 3 महीने का वक्त और 50 कलाकारों की मेहनत लगी।  इसमें जड़े गए क्रिस्टल्स सभी हाथ से बनाए गए थे। हर सिलाई, हर लेयर, हर टेक्सचर में कला, समर्पण और स्त्री सौंदर्य की अभिव्यक्ति छिपी थी।

जब डॉ. निकिता ने इसे पहना, तो लगा मानो वसंत ऋतु की देवी स्वयं सजीव हो गई हों, न सिर्फ बाहरी सुंदरता, बल्कि उनकी आत्मा की गरिमा भी उस पोशाक से झलक रही थी।

Dr. Nikita Kushwah
Dr. Nikita Kushwah

इस लुक में उन्होंने ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज़ अपनाया है, जहां उनका मेकअप फुल कवरेज बेस, हाईलाइटेड चीकबोन्स और न्यूड लिप्स के साथ स्मोकी आईज में बेहद आकर्षक दिख रहा है। उनकी भौंहें परफेक्टली शेप की गई हैं और फॉल्स लैशेज़ से आंखों को और भी निखारा गया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो बालों को हाई बन में स्टाइल किया गया है, जिसमें हल्की सॉफ्ट फ्रिंजेस और एक ज्वेल हेयर एक्सेसरी का टच इस पूरे रॉयल लुक को कम्प्लीट करता है।

भारत के सबसे साफ शहर इंदौर से ताल्लुक रखने वाली डॉ. निकिता कुशवाह पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी मेडिकल पढ़ाई भी इंदौर से ही की है। स्वास्थ्य सेवा में उनका योगदान सराहनीय रहा है, खासकर महिलाओं की हेल्थ और एजुकेशन के लिए वे कई सामाजिक अभियानों से जुड़ी रही हैं। उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि फैशन और करुणा, स्टाइल और सेवा, दोनों साथ चल सकते हैं। पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट निकिता ने पिछले साल दक्षिण कोरिया में आयोजित मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप का खिताब जीता था।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...