Chikankari Style: गर्मियों और Chikankari work के बीच में अनोखा रिश्ता है। चिकनकारी सालों से राॅयल लोगों की पसंद रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह देखने में खूबसूरत लगता है, राॅयल एलिगेंट लुक देता है और सबसे खास बात यह वियर करने में बहुत ही कंफर्टेबल होता है। इन दिनों चिकनकारी बाॅलीवुड सेलेब्स का भी फेवरेट बना हुआ है। चिकनकारी साड़ी से लेकर सूट और शरारा तक सेलेब्स वियर कर रही हैं। अगर आप भी किसी शादी या पार्टी में एलिगेंट लुक की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है-
यह भी देखे-गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं ये स्कर्ट, आपके लुक को करेगा एन्हैंस: Skirt for Summer
Chikankari Style: नोरा फतेही का सिंपल लुक
अपने ग्लैमरस अंदाज से अपने फैंस को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही का सिंपल चिकनकारी लुक आपको दीवाना बना देगा। व्हाइट चिकनकारी कुर्ते के साथ नोरा ने चूड़ीदार पैंट और शिफाॅन दुपट्टा वियर किया। एक्ससेसरीज के तौर पर उन्होंने मिनी हैंडल बैंग लिया। साथ में पर्ल इयररिंग्स पहने। बालों को साइड पार्टिंग और वेव्स लुक दिया। समर आउटिंग के लिए नोरा का यह लुक परफेक्ट हैै। नोरा के इस लुक की खासियत थी कुर्ते पर लगी स्टेटमेंट लटकन। जिन्होंने सिंपल कुर्ते को भी एलिगेंट लुक दिया।
कीर्ति सुरेश का गाॅर्जियस लुक
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश चिकनकारी वर्क की बड़ी फैन हैं। वे अक्सर पार्टी वियर के साथ ही कैजुकल वियर्स में भी चिकनकारी पहनना पसंद करती हैं। लखनऊ की इस पारंपरिक कढ़ाई वर्क को कीर्ति हमेशा से ही बहुत सलीके से कैरी करती हैं। हाल ही में कीर्ति ने एक फंक्शन में ऑफ व्हाइट चिकनकारी साड़ी वियर की। डिजाइनर सावन गांधी की डिजाइन की गई इस साड़ी में क्लाउड पैटर्न पर चिकनकारी वर्क किया गया था। इस खूबसूरत चिकनकारी साड़ी को हाॅट लुक देने के लिए कीर्ति ने डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने चिकनकारी वर्क का ही दुपट्टा कैरी किया। साथ में बड़े झुमके पहने। मैसी हेयर बन पर गुलाब के दो फूलों ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए। कुल मिलाकर कीर्ति का यह लुक ऐसा है कि हर किसी पर सूट होगा। आप किसी हैवी वर्क की जगह एलिगेंट लुक चाहती हैं तो इसे ट्राई करें।
कियारा का एलिगेंट लुक
बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेडिंग। दो टाॅप एक्टर्स का शानदार शादी लुक देख उनके फैंस खुश हो गए। कियारा ने शादी के हर एक फंक्शन में अलग थीम और कलर चुना। अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में कियारा ने आइवरी कलर का चिकनकारी लहंगा पहना था। इस लहंगे पर व्हाइट एंड गोल्डन कलर का बारीक वर्क किया गया था। लहंगे को हैवी लुक दे रहा था इसका पर्ल वर्क किया गया ब्लाउज। ब्लाउज पर हेम स्टाइल स्लीव्स लगाई गई थीं। साथ में कियारा ने पीले रंग का दुपट्टा लिया। कियारा का यह लुक बहुत ही डिफरेंट रहा, क्योंकि अक्सर लोग चिकनकारी वर्क में एक्सपेरिमेंट नहीं करते, लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ नया किया और दुपट्टे का दूसरा रंग चुना।
आलिया भट्ट का सिंपल लुक
बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैशन स्टाइल को यूथफुल और एक्सपेरिमेंटल माना जाता है। हाल ही में एक फंक्शन में आलिया ने व्हाइट चिकनकारी वर्क साड़ी वियर की। इस साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस की साड़ी जितनी सिंपल थी, उनका मेकअप और एक्सेसरीज भी उतनी ही एलिगेंट थी। आलिया ने लाइट ब्राउन लिपस्टिक लगाई थी और मेकअप मिनिमल रखा था। ज्वैलरी के लिए उन्होंने सिर्फ झुमके पहने। वह व्हाइट नेल पॉलिश लगाना नहीं भूलीं। यह लुक किसी ऑफिस पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट है। गर्मियों में वैसे भी ज्यादा हैवी वर्क की साड़ियां आंखों को चुभती हैं।
शहनाज का शाइनिंग लुक
बिग बाॅस 15 में हिस्सा लेने के बाद सभी के दिलों में अपनी जगह बना लेने वाली एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर देती हैं। शहनाज हमेशा कुछ नया ट्राई करती हैं और इसी कड़ी में वे चिकनकारी को भी हमेशा याद रखती हैं। फिल्मफेयर अवार्ड 2022 में हिस्सा लेने पहुंची शहनाज ने व्हाइट कलर की चिकनकारी साड़ी पहनी, इस साड़ी पर गोल्डन वर्क था। सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई इस साड़ी का ब्लाउज बेहद खास था, जो पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था। शहनाज ने टैसल्ड स्लीव वाला स्लीवलेस ब्लाउज चुना। हल्का न्यूड टोन्ड मेकअप किया। साथ में पोटली बैंग और स्टर्ड इयररिंग्स वियर किए। अगर आप अपनी चिकनकारी साड़ी को सबसे अलग दिखाना चाहती हैं तो टैसल्ड स्लीव ब्लाउज अच्छा विकल्प है।
अनन्या पांडे का शरारा
अपने लुक्स के साथ हमेशा कुछ न कुछ नया करने वाली ब्यूटिफुल एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने चिकनकारी लुक में भी कुछ अलग ही किया। उन्होंने मोनोक्रोमैटिक और इंडो-वेस्टर्न लुक में एक प्लंजिंग नेकलाइन क्रॉप्ड ब्लाउज के साथ हाई वेस्टेड शरारा वियर किया। शरारा को और भी अच्छा लुक देने के लिए उन्होंने एक लाॅन्ग टोनल केप पहना। इस ब्लैक चिकनकारी शरारा पर व्हाई धागों का काम था। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई यह इंडो वेस्टर्न ड्रेस किसी भी शादी, पार्टी, फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
शनाया का पिंक चिकनकारी वर्क लहंगा
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। बहुत जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली यह ब्यूटी क्वीन अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण अभी से लाइम लाइट में रहती हैं। ऐसे में इस फैशन फिएस्टा की वार्डरोब में चिकनकारी आउटफिट तो होना ही था। शनाया कपूर और उनकी मम्मी महीप कपूर दोनों ने ही एक पार्टी में चिकनकारी लुक अपनाया। शनाया ने जहां लाइट पिंक कलर का लहंगा वियर किया, वहीं महीप ने ब्लैक एंड व्हाइट चिकनकारी शरारा पसंद किया। शनाया ने लहंगे पर क्लाउड पैटर्न चिकनारी वर्क था, जिससे उनका लहंगा बहुत ही हैवी लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने ओपन दुपट्टा लिया। कुल मिलाकर शनाया का लुक बहुत ही एलिगेंट लग रहा था।
चिकनकारी वर्क चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
आजकल चिकनकारी के साथ मीना वर्क ट्रेंडिंग है। मीना वर्क से ड्रेस या फिर साड़ी के ओवरऑल लुक में स्पार्क जुड़ जाता है। एक समय था जब चिकनकारी वर्क सिर्फ गॉर्जेट या फिर काॅटन में ही चलता था, लेकिन अब आपको ऑर्गेंजा से लेकर लेनिन तक में चिकनकारी के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।
