दुल्हन अपनी शादी के लिए इस तरह के लहंगों का करें चुनाव: Bridal Lehenga
Bridal Lehenga

Bridal Lehenga: शादी हर युवती के लिए उसका सबसे खास दिन होता है। इस खास दिन को और खास बनाता है दुल्हन का लहंगा। क्योंकि लहंगा जितना आकर्षित उतने ही लोगों की नजरें आप पर पड़ेंगी। आजकल बाजारों में लहंगों की बहुत सी वेरायटी हैं, जिन्हें आपने देखा होगा। फैशन डिजाइनर जो लहंगे डिजाइन करते है उनकी खासियत है कि वे हर किसी को आप पहने हुए नहीं देख सकते है। तो क्यों न आप भी ऐसे लहंगों को चुनाव अपनी वेडिंग के लिए करें। हम इस लेख में आपको कुछ अलग और ट्रैंडी लहंगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं।

बनारसी लहंगा

Bridal Lehenga
Banarasi Bridal Lehenga

यदि आप चाहती हैं कि आपका लुक ट्रेडिशनल के साथ हैवी नजर आए तो आप अपनी वेडिंग के लिए इस तरह के लहंगे को चुनाव कर सकती हैं। ये लहंगे हमेशा एवरग्रीन रहते हैं। इनमें कलर्स भी आपको बहुत सुंदर मिल जाएंगे। आप इनमें चाहे पेस्टल कलर पहनें या फिर थोड़े डार्क सभी तरह के कलर्स बनारसी लहंगों में खिलते है। आजकल इनमें ओरेंज, येलो और इंडिगो कलर काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनके साथ ब्लाउज को डिफरेंट लुक दिया जा रहा है जिसमें खास नेकलाइन को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह उभर कर आए साथ ही उस पर एम्ब्रायडरी की जाती है।

टिप्स: बनारसी लहंगे पर आप एक्सेसरीज में डायमंड लुक का चोकर पहन सकती हैं, इसके साथ ईयररिंगस पहनें। आपका लुक शानदार नजर आएगा। ब्लाउज का नैक आप डीप बनवाएं साथ ही चोकर के साथ मैचिंग का रानी हार पहनें। और इसके साथ ही राउंड नथ और माथा पटटी पहनें। आपका ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक पूरा हो जाएगा।

कुर्ते के साथ लहंगा

Bridal
Kurta with Bridal Lehenga

इसके लोअर में लहंगा होता है और ऊपर जो चोली पहनी जाती है वह कुर्ते के स्टाइल में होती है, जो थोड़ी लंबी होती है। क्योंकि कई महिलाओं को ऊपर का टॉप लहंगे के साथ थोड़ा लम्बा चाहिए होता है, तो आप इस तरह चोली को बनवा सकती है जिससे ये मॉर्डन लुक भी दे सके। इस तरह के लहंगे के साथ कुर्ता बहुत से डिजाइनर्स ने डिजाइन किया है जिन्हें आप स्वयं की पसंद के हिसाब से चुन सकती है।

टिप्स: यदि आप नजर डाले तो ये लहंगे के साथ कुर्ता अवध से लिया गया है। जहां मुगल साम्राज्य में महिलाएं पहनती थी। आप इसके साथ रूबी और पन्ना जड़ाऊ ज्वलेरी को पहनेगी तो आपका लुक शाही नजर आएगा।

जैकेट विद लहंगा

Jacket with Lehenga
Bridal Lehenga-Jacket with Lehenga

ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक की चाह रखने वाली दुल्हन लहंगे के ऊपर हैवी जैकेट बनवा सकती हैं। क्योंकि जैकेट ड्रेस को एक हैवी लुक देती है। साथ ही इसके उपर कढ़ाई करवा लें। हाल ही में सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए लहंगे को पहना था, जो बेहद खूबसूरत था।

टिप्स: इसको और भी डिफरेंट लुक के लिए आप इस पर चोकर के साथ लंबा रानी हार पहनें। आपका लुक बेहद आकर्षित नजर आएगा।

प्रिंटेड लहंगा

Printed Bridal Lehenga
Printed Bridal Lehenga

यदि आपको कुछ ट्रेडिशनल से हट कर कैरी करना है तो आप प्रिंटेड लहंगा भी ट्राई कर सकती है। आजकल तो इनकी इतनी अधिक रेंज है कि आपको लगेगा सभी सुंदर हैं। प्रिंटेड लहंगे में कलर भी बहुत सुंदर आते है। अब ये आप पर डिपेंड करता है कि आपको कैसा लहंगा लेना है। इनमें ब्लाउज हैवी दिए जाते हैं। ब्लाउज पर एम्ब्रायडरी होती है। जिससे लहंगा और भी सुंदर लग उठता है।

टिप्स: आप इस तरह के लहंगे के साथ डायमंड लुक ज्वेलरी पहनें तभी आपका लुक और भी मॉर्डन नजर आएगा।