Bollywood Holi Looks: होली का त्योहार अपने साथ वाइब्रेंट कलर्स, ढेर सारा टेस्टी खाना और सेलिब्रेशन लेकर आता है। लेकिन, आजकल खासकर लड़कियां होली के त्योहार को एस्थेटिक तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं। जिसमें वे स्टाइलिश आउटफिट्स को स्टाइल करने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। ऐसे में बात होली लुक्स की करें तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा से ही नए ट्रेंड सेट करती आई हैं। इसीलिए आज इस आर्टिकल में, हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से इंस्पायर्ड कुछ आइकॉनिक होली लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें आप इस साल होली सेलिब्रेशन पर सबसे खास और अट्रैक्टिव दिखने के लिए ट्राई कर सकती हैं। तो आइए, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से इंस्पायर्ड कुछ स्टाइलिश होली लुक्स पर नजर डालते हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सुपर स्टाइलिश होली लुक्स रीक्रिएट कर दिखें सबसे खास
आलिया भट्ट का क्लासिक डेनिम लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये सुपर स्टाइलिश लुक होली सेलिब्रेशन के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस लुक में आलिया भट्ट ने बेसिक प्लेन व्हाइट शर्ट को डेनिम जींस के साथ स्टाइल किया है। ऐसे में आप भी होली सेलिब्रेशन के लिए लुक को कूल और कंफर्टेबल रखना चाहती हैं। तो बेसिक व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस को स्टाइलिश गोल्ड हूप्स और न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अनन्या पांडे का सिक्विन साड़ी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने सुपर हॉट एथेनिक लुक्स के चलते तारीफें बटोरती नजर आती हैं। ऐसे में अनन्या के इस लुक की बात करें। तो उन्होंने ऑफ व्हाइट सिक्विन साड़ी के साथ डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज को कैरी किया है। ऐसे में अगर आप भी अनन्या की तरह होली सेलिब्रेशन पर सबसे कुल और स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं। तो ग्लोइंग मेकअप लुक के साथ इस तरह की ऑफ व्हाइट सिक्विन साड़ी कस्टमाइज कर सकती हैं।
संजीदा शेख का प्रिंटेड लहंगा लुक
हीरामंडी की वहीदा यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर अपने एथेनिक लुक्स के चलते तारीफें बटोरती नजर आती हैं। ऐसे में संजीदा के इस लुक की बात करें। तो उन्होंने इसमें व्हाइट और इंडिगो कलर के कॉटन प्रिंटेड लहंगा चोली को सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है। संजीदा इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसे आप इस साल होली सेलिब्रेशन पर ग्लोइंग मेकअप के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं।
तान्या मानिकतला का व्हाइट साड़ी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस तान्या मानिकतला ने इस लुक में बेहद सिंपल और एलिगेंट व्हाइट साड़ी को बेसिक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। ऐसे में आप भी होली पार्टी पर तानिया की तरह खूबसूरत नजर आने के लिए बेसिक व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी लुक को तानिया ने खूबसूरत चोकर और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। जिसे आप आसानी से होली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
कृति सेनन का फ्लोरल ड्रेस लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का ये खूबसूरत स्प्रिंग आउटफिट होली सेलिब्रेशन के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट्स के साथ लूज हॉफ स्लीव्स इस लॉन्ग व्हाइट ड्रेस को होली पार्टी के लिए परफेक्ट बना रही है। इसके अलावा इस ड्रेस में दिया गया बैक सलिट कट डिजाइन इसे सुपर स्टाइलिश लुक दे रहा है। जिसे आप मिनिमल गोल्डन ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ होली पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।
