ब्लाउज़ के बैक डिज़ाइन के साथ सिम्पल साड़ी को बनाएं स्टाइलिश
अगर आपने साड़ी तो अच्छे से स्टाइल की है, लेकिन सही पैटर्न का ब्लाउज़ नहीं है, तो लुक डाउन हो सकता है या फिर उतना कैची नहीं लगेगा।
Blouse Back Designs: साड़ी के लिए स्टेटमेंट पीस के रूप में काम करने वाली चीज़ ब्लाउज़ है। आप कई तरह के ब्लाउज़ को चुन सकती हैं, लेकिन अगर आप अपने आउटफिट में एक एलिमेंट ऐड करना चाहती हैं, तो आपके ब्लाउज़ का बैक डिज़ाइन सबसे ज्यादा खूबसूरत होना चाहिए। आपकी साड़ी को खूबसूरत बनाने में ब्लाउज़ अहम भूमिका निभाता है। अगर आपने साड़ी तो अच्छे से स्टाइल की है, लेकिन सही पैटर्न का ब्लाउज़ नहीं है, तो लुक डाउन हो सकता है या फिर उतना कैची नहीं लगेगा। स्ट्रैपलेस स्टाइल से लेकर मेटैलिक टोन वाले, हमारे पास किसी भी अवसर पर रॉक करने के लिए आपके लिए सबसे अच्छे साड़ी ब्लाउज़ डिज़ाइन आइडियाज़ हैं।
Blouse Back Designs: डीप नेक बैक डोरी ब्लाउज़

डीप नेक बैक और डोरी का कॉम्बिनेशन परफेक्ट है। यह ब्लाउज़ नेक पैटर्न स्टनर है। इस तरह का ब्लाउज़ साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी पहनने के लिए परफेक्ट है। इसे किसी न्यूट्रल कलर जैसे गोल्ड, सिल्वर या ब्लैक में बनवाएं, ताकि आप इसे कई तरह के आउटफिट्स के साथ इस्तेमाल कर सकें।
यह भी देखे-10 सबसे सुंदर ब्लाउज की बैक डिजाइन
पर्ल एम्बेलिश्ड वी-नेक डिज़ाइनर ब्लाउज़ बैक डिज़ाइन

किसी भी तरह की साड़ी या लहंगे के साथ सिंपल ब्लाउज़ बैक डिज़ाइन हमेशा सबसे अच्छा आइडिया होता है। इस डीप वी-नेक ब्लाउज़ बैक डिज़ाइन को अपनी पसंद की किसी भी लहंगे या साड़ी के साथ पेयर कर सकती है। इस सिंपल ब्लाउज़ में पर्ल गाने पर यह एक स्टाइलिश लुक दे रहा है। आप भी किसी सिंपल ब्लाउज़ में पर्ल लगाकर लुक को क्रिएट कर सकती है।
टी-शेप में लेटेस्ट ब्लाउज़ बैक नेक डिज़ाइन

अगर आप सिम्पल ब्लाउज़ बैक नेक डिज़ाइन की तलाश कर रहे हैं, तो आप ये पैटर्न शानदार है। यह टी-आकार का ब्लाउज़ नेक पैटर्न कुछ ऐसा है, जिसे आप अपनी सिंपल साड़ी के लिए चुन सकती हैं। अगर किसी पार्टी या कही घूमने जा रही है तो आपकी सिंपल साड़ी को ये टी-शेप ब्लाउज़ नेक डिज़ाइन एक शानदार लुक दे सकता है।
क्रिस-क्रॉस फुल डोरी ओपन बैक नेक डिज़ाइन

फुल क्रिस-क्रॉस डोरिज़ के साथ इस तरह के ब्लाउज़ बैक नेक डिज़ाइन आपके प्री-वेडिंग फंक्शन्स पर सिंपल लहंगे के साथ पहनने के लिए एकदम बेस्ट रहेगा। अगर आप एक एक्सपेरिमेंट कर रही हैं, तो हर तरह के साड़ी के साथ ट्राई कर सकती है। इस ब्लाउज़ का लुक काफी शानदार है। आप इस ब्लाउज़ को सिल्क साड़ी के साथ पेयर करेंगी, तो बेहद खूबसूरत लगेंगी।
पर्ल फ्रिंज वी-नेक बैक ब्लाउज़ डिज़ाइन

पर्ल फ्रिंज वी-नेक बैक ब्लाउज़ डिज़ाइन को आपको किसी भी सिंपल साड़ी या लहंगे के साथ ट्राई कर सकते है। यह आपकी साड़ी को वेस्टर्न लुक देंगा। यह न केवल आपके आउटफिट में हॉट टच देगा। ब्लाउज़ का पिछला हिस्सा मोतियों की झालरों के साथ बना हुआ है। आप भी अपने किसी ब्लाउज़ के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट जरूर देंखे। यह ब्लाउज़ आपके आउटफिट में चार चांद लगा देंगे।
इन बैक डिज़ाइन के साथ अपनी साड़ी को दें परफेक्ट लुक। अब कोई भी साड़ी स्टाइलिश ही दिखेगी।
