bhumi pednekar best lehenga designs for bride sister in wedding season
bhumi pednekar best lehenga designs for bride sister in wedding season

Overview: बहन की शादी में पहनें Bhumi Pednekar के ये Lehenga Designs

Bhumi Pednekar Best Lehenga Designs: शादियों का सीजन आते ही सभी लड़कियां अपनी तैयारियों में लग जाती हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा चिंता आउटफिट की होती है। समझ ही नहीं आता कि इस बार शादी में क्या नया पहनें। ऊपर से शादी अगर अपनी ही बहन की हो, तो फिर कुछ स्पेशल पहनना तो बनता है। बहुत सी लड़कियां इस वक्त कंफ्यूजन में हैं।

Bhumi Pednekar Best Lehenga Designs: शादियों का सीजन आते ही सभी लड़कियां अपनी तैयारियों में लग जाती हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा चिंता आउटफिट की होती है। समझ ही नहीं आता कि इस बार शादी में क्या नया पहनें। ऊपर से शादी अगर अपनी ही बहन की हो, तो फिर कुछ स्पेशल पहनना तो बनता है। बहुत सी लड़कियां इस वक्त कंफ्यूजन में हैं।

अगर आपकी भी अपनी प्यारी बहन की शादी है, तो आपको इस सीजन में भूमि पेडनेकर के स्टाइलिश लहंगा डिजाइन्स को ट्राई करना चाहिए। भूमि के लहंगा डिजाइन्स बहुत ही स्टालिश और क्लासी होते हैं। दुल्हन की बहन अगर शादी में सबसे अलग और हटके नजर आना चाहती हैं, तो उन्हें भूमि के लहंगा लुक्स से इंस्पिरेशन जरूर लेनी चाहिए। आइए देखें, दुल्हन की बहन के लिए भूमि के लहंगा डिजाइन…

व्हाइट थ्रेट इंब्रायड्री लहंगा विद टर्टलनके ब्लाउज

अगर आप अपनी बहन की शादी में बिजलियां गिराने के इरादे से तैयार होना चाहती हैं, तो आपको भूमि के इस व्हाइट लंहगे पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। इसे पहनने के बाद आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी। इसके साथ टर्टलनेक लेस वर्क ब्लाउज लुक में चार-चांद लगा रहा है। अगर आप बोल्ड अदाओं से कमाल दिखाने वाली हैं, तो आपको भूमि के इस ब्लाउज को जरूर कॉपी करना चाहिए। इसके साथ सिंपल फ्लिक्स हेयर स्टाइल शानदार लगेगा। 

मरमेड ऑरगेंजा प्लीटेड व्हाइट लहंगा

अगर अपनी दीदी की शादी में जलपरी दिखने का प्लान है, तो आपको इस मरमेड लहंगा को आज ही कॉपी कर लेना चाहिए। अपनी टेलर दीदी को ये डिजाइनर लहंगा दिखाकर आप शादी में कमाल की दिखेंगी। भूमि ने इस लहंगे के ब्रालेट शेल डिजाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया है। भूमि को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह अभी-अभी समुंद्र से गोते लगाकर आ रही हैं। इसके साथ उनका मिनिमल मेकअप और सिंपल स्टड्स बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

हेना वेलवेट लहंगा

अगर आप दीदी के देवर की नजरों में आना चाहती हैं, तो आपके लिए भूमि का ये सुपर क्लासी वेलवेट लहंगा बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। हल्की सर्दी वाले इस मौसम के लिए हेना कलर का ये लहंगा परफेक्ट है। भूमि ने इसे मिरर वर्क ट्यूब ब्लाउज के साथ पेयर करके अपने क्लास में चार-चांद लगा लिए हैं। साथ में गोल्डन चोकर जूलरी पेयर करके उनका स्टाइल गेम नेक्स्ट लेवल पर जा चुका है। 

पर्पल प्लीटेड लहंगा विद इंब्रायड्री ब्लाउज

अगर आप राजस्थानी गोरी दिखना चाहती हैं, तो आपको भूमि के इस पर्पल प्लीटेड लहंगा से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इस आउटफिट की खासियत है कि इसे रिक्रिएट करना बहुत ही इजी है। बहन की शादी में इसे पहनकर आप बहुत खूबसूरत लगने वाली हैं। इसके साथ मल्टीकलर इंब्रायड्री वाला ये ब्लाउज लुक को कंप्लीट करने का काम कर रहा है। साथ में एक्ट्रेस ने बंजारा जूलरी सेट को पेयर किया है, जो काफी यूनिक लुक दे रहा है। 

(इमेज क्रेडिट: @bhumipednekar)

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...