बहन की शादी में पहन सकती हैं ये वेलवेट लहंगा, देखें डिजाइंस : Velvet lehenga designs

ऐसे मौके पर वेलवेट लहंगे एक बेहतरीन आप्शन हो सकते हैं, जो आपके लुक को निखारने के साथ-साथ आपको अट्रैक्टिव भी बनाएंगे।

Velvet Lehenga Designs: शादी का सीजन आते ही शॉपिंग की रौनक बढ़ जाती है। हर कोई अपने लिए नए और खूबसूरत डिजाइन वाले कपड़ों की तलाश करता है। लेकिन अगर बात खुद की बहन की शादी की हो, तो कुछ खास और अलग पहनने का उत्साह अलग ही होता है। ऐसे मौके पर वेलवेट लहंगे एक बेहतरीन आप्शन हो सकते हैं, जो आपके लुक को निखारने के साथ-साथ आपको अट्रैक्टिव भी बनाएंगे।

अगर आपकी बहन की शादी नजदीक है, तो यहां हम आपको कुछ अनोखे और स्टाइलिश वेलवेट लहंगे के डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं और इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत लग सकती हैं।

Also read: सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें वेलवेट आउटफिट्स

ऑलिव ग्रीन लहंगा सेट

picture credit – lavanya the label

आप अपनी बहन की शादी में ऑलिव ग्रीन लहंगे को स्टाइल कर एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप सिंपल लहंगे के साथ हैवी ब्लाउज का कॉम्बिनेशन चुनें, जो आपको एक एलिगेंट और ग्रेसफुल अपीयरेंस देगा। इस तरह का लहंगा आप सीधे मार्केट से खरीद सकती हैं या अपनी पसंद के फैब्रिक से डिजाइन करवा सकती हैं। साथ ही, नेट फैब्रिक का दुपट्टा इस लहंगे के साथ कैरी करें, जो आपके लुक में चार चांद लगा देगा। मार्केट में ऐसे लहंगे की कीमत आमतौर पर 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होती है, जो आपके बजट में एक शानदार आप्शन हो सकता है।

मिरर वर्क वेलवेट लहंगा

picture credit – clothes villa

आप मिरर वर्क वाले वेलवेट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं, जो आपकी बहन की शादी के लिए एक शानदार आप्शन होगा। इस तरह के लहंगे न सिर्फ अट्रैक्टिव लगते हैं, बल्कि आपके लुक को भी खास बना देते हैं। मार्केट में ये लहंगे रेडीमेड डिजाइन में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इनमें ब्लाउज पर खूबसूरत मिरर वर्क होता है, जबकि लहंगे पर भी पैच वर्क के साथ मिरर वर्क की डिटेलिंग मिलती है, जो इसे और भी खास बनाती है। इस स्टाइल से आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। ऐसे लहंगे की कीमत आमतौर पर 5,000 से 10,000 रुपये के बीच होती है, जो आपके बजट में भी फिट बैठता है।

गोटा वर्क के साथ वेलवेट लहंगा

picture credit – ria fashion

अगर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव और खुबसुरत बनाना चाहती हैं, तो गोटा वर्क वाले वेलवेट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में हैवी डिजाइन वाला ब्लाउज और नीचे के हिस्से में खूबसूरत कट वर्क का डिज़ाइन देखने को मिलता है। लहंगे का बाकी हिस्सा प्लेन रहता है, जो इसे एलीगेंट और स्टाइलिश बनाता है। इसके साथ मिलने वाला दुपट्टा भी गोटा वर्क के साथ मैच करता है, जो आपके पूरे लुक को और निखार देता है। इस स्टाइल से आप एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखेंगी। ऐसे लहंगे मार्केट में 10,000 से 17,000 रुपये की रेंज में आसानी से उपलब्ध हैं।

फ्लोरल एंब्रॉयडरी वेलवेट लहंगा

picture credit – peach mode

अगर आप हल्का लेकिन स्टाइलिश कुछ चाहती हैं, तो फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाले वेलवेट लहंगे को चूज करें। इस लहंगे में हल्की कढ़ाई और खूबसूरत रंगों का कॉम्बिनेशन होता है, जो आपको ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देगा।

जरी वर्क वेलवेट लहंगा

picture credit – store8

जरी वर्क वाले वेलवेट लहंगे शादी जैसे खास मौकों के लिए परफेक्ट हैं। इन लहंगों पर भारी कढ़ाई होती है, जो इसे एक राजसी अंदाज देती है। इसे पहनकर आप पूरे फंक्शन में छा जाएंगी। इसके साथ आप मैचिंग और हेवी कान के बाले कैरी कर सकते हैं, यह आपके लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बनाएँगे।

तो ये हैं शादी में पहनने के लिए कुछ खास और सुन्दर वेलवेट लहंगा डिजाइंस जो आपके लुक को सुन्दर बनाते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...