Avneet Kaur Looks
Avneet Kaur Looks

Avneet Kaur Looks: अवनीत कौर ने हाल में अपनी कुछ शानदार और ग्लैमरस तस्वीरें क पोस्ट की, और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग उनकी तस्वीरों पर कमेन्ट करके लिख रहे हैं कि उनकी वजह से विराट कोहली ने रिटायरमेंट लिया है। दरअसल कुछ समय पहले अवनीत के एक पोस्ट को विराट कोहली ने लाइक किया, जिसके बाद से अवनीत कौर चर्चा में आ गई थीं। बाद में विराट कोहली ने यह स्पष्ट किया कि यह लाइक उन्होंने नहीं किया था बल्कि इंस्टाग्राम के अल्गोरिदम की वजह से यह सब हुआ। खैर, अवनीत के हालिया पोस्ट पर नजर डालेंगे तो पता चलता है कि अवनीत के समर लुक्स कातिलाना हैं। आइए नजर डालते हैं। 

यह अवनीत के लेटेस्ट लुक्स में से एक है, जिसके लिए उन्होंने यलो कलर की ड्रेस पहनी है। यह एक मैक्सी ड्रेस है लेकिन इसके स्ट्रैप्स नूडल्स पैटर्न में है। साथ ही कट भी एब्स्ट्रैक्ट है। यह ड्रेस पीछे से बैकलेस है, जिसके साथ अवनीत ने शानदार एक्सेसरीज़ कैरी की हैं। उन्होंने कान में बड़े साइज में हूप्स पहने हैं और आंखों पर सनग्लासेज लगाए हैं। बालों को उठाकर हाई बन बनाया है और होंठों पर रेड लिपस्टिक लगाई है। 

यह टॉप भले ही फुल स्लीव है लेकिन व्हाइट कलर में भी है, यह एक प्लेन व्हाइट टॉप है, जो बॉडी हगिंग फिट में है। इसके साथ अवनीत ने जीन्स पहनी है और ब्रॉड बेल्ट लगाया है। मिडिल पार्टिंग करके आधे बालों को बांधा हुआ है और आधे खुले हुए हैं। अवनीत की इयररिंग्स पर जरूर ध्यान दीजिएगा, जो बेहद खूबसूरत हैं। व्हाइट काजल और मरून लिपस्टिक सूट कर रही है। 

यह ड्रेस व्हाइट कलर में है लेकिन इसमें इतने कट हैं कि समझ ही नहीं आ रहा है कि इसे कैसे पहना जाता है। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसमें अवनीत गॉर्जियस दिख रही हैं। यह हॉल्टर नेकलाइन में नूडल स्ट्रैप वाली ड्रेस है, जिसके साथ उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं। होंठों पर ब्रिक रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। 

अवनीत की यह लाइम ग्रीन मैक्सी ड्रेस हर किसी के पहनने लायक है, जो सिंगल ड्रेस होने के बावजूद साइड से स्लिट कटी हुई है। नूडल स्ट्रैप और फ्रन्ट में स्मोकिंग पैटर्न इस ड्रेस को शानदार लुक दे रहा है। अवनीत ने इसके साथ गोल्डन स्टैक्ड बैंगल्स पहने हैं और कान में मल्टी कलर इयररिंग्स हैं। उनके बाल खुले और लहरा रहे हैं। 

यह अवनीत का गोवा लुक है, जिसके लिए उन्होंने डबल पैटर्न वाली टॉप और बलक्क एंड व्हाइट रैप स्कर्ट पहनी है। यह टॉप लाइम ग्रीन कलर में है, जिसके स्लीवस फुल हैं लेकिन यह टॉप साइड से कटा हुआ है। इसके साथ अवनीत ने बलक्क मोतियों की माला पहनी है, जिसमें हार्ट शेप का पेंडेंट लगा हुआ है। अवनीत ने आगे के बाल पीछे करके बांधा हुआ है और बाकी बाल खुले हुए हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...