Bollywood Textile Love: अपने यहां कई बॉलीवुड सेलेब्स ने समय समय पर इंडियन टेक्सटाइल को पहनकर इन सबको फ़ेमस किया है। आज जहां एक ओर सब लोग वेस्टर्न कपड़ों के दीवाने हो रहे हैं, ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का इंडियन टेक्सटाइल को पहनना इस बात का संकेत देता है कि ये एक्स्क्विज़िट फैब्रिक लंबे समय नहीं हमेशा के लिए बने रहेंगे। तो फिर देर किस बात की, आइए नजर डालते हैं ऐसे इंडियन टेक्सटाइल पर, जिन्हें साड़ी के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने आजमाया है।
करीना कपूर की अबजिनी साड़ी
करीना कपूर के फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं है और जब उन्होंने एक ईवेंट में अनीता डोंगरे लेबल से अबजिनी साड़ी को पहना, तो एक बार फिर से अचानक ही लोगों का ध्यान इस रिच इंडियन टेक्सटाइल की ओर चला गया। यह साड़ी अनीता डोंगरे लेबल की सिग्नेचर साड़ी है, जिसका मटीरियल जॉर्जेट है। इस पर नेचर इंस्पायर्ड प्रिन्ट के साथ ही गोटा पट्टी, जरदोज़ी और सीक्विन वर्क है।
जान्हवी कपूर की बांधनी साड़ी
जान्हवी कपूर ने एक बार मनीष मल्होत्रा लेबल से इस इस ऑम्ब्रे सिल्क बांधनी साड़ी को पहना था, जो ग्रीन शेड में है। यह ग्रीन बांधनी साड़ी इतनी खूबसूरत है कि इसमें जान्हवी का लुक उभर कर सामने आ रहा है। इसे उन्होंने डार्क ग्रीन कलर के वेलवेट ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो स्लीवलेस है। यह एक रॉयल लुक है, जिसे और रीगल बनाने के लिए जान्हवी ने हेवी चोकर पहना है।
आलिया भट्ट की अजरख साड़ी
आलिया भट्ट ने जॉय अवार्ड्स के लिए अबू जानी संदीप खोसला लेबल से इस अजरख साड़ी को चुनकर एक बार फिर इसे ट्रेंड में ला दिया। इस पर प्राचीन ब्लॉक प्रिन्ट है, जिसकी वजह से इंडियन क्राफ्ट्स एक बार फिर विश्व के मंच पर आ गया। आलिया भट्ट ने इस अजरख साड़ी को अजरख प्रिन्ट वाले दुपट्टा के साथ पेयर किया और अपने बाल खुले रखे थे।
सोनम कपूर की घरचोला साड़ी
सोनम कपूर के इस लुक की भी खूब तारीफ हुई थी क्योंकि उनकी यह साड़ी किसी डिजाइनर लेबल से न होकर उनकी मम्मी की है। यह 35 साल पुरानी एक साड़ी है, जिसका कलर रेड मरून है। इसे सोनम ने ठेठ गुजराती स्टाइल में सीधा पल्लू करके पहना था, जिस पर बांधनी डिजाइन के साथ चौड़ा पट्टी बॉर्डर, मिरर एम्बेलिशमेंट भी था। सोनम ने इसके साथ इयररिंग्स के साथ मांग टीका पहना था। आधे बालों को खुला रख कर गजरा लगाया था।
रेखा की कांजीवरम साड़ी
रेखा की कांजीवरम साड़ियों का इतना खूबसूरत कलेक्शन है कि आप देखते देखते थक जाएंगी। यह सिल्क वोवन कांजीवरम साड़ी मनीष मल्होत्रा लेबल से है, जिसके साथ उन्होंने महारानी रेड सिल्क ब्लाउज पहना है। गोल्ड जरदोज़ी और बदला वर्क वाला पोटली बैग इसके साथ परफेक्ट मैच है। रेखा जी ने अपनी पर्सनल जूलरी पहनी है और माथे पर गजरा बन सूट कर रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की चंदेरी साड़ी
प्रियंका चोपड़ा की यह चंदेरी साड़ी जामदानी मोटिफ वाली है। यह माधुर्य क्रिएशन लेबल से है, जिसे उनकी मम्मी ने खरीदा था। इस लाइट यलो साड़ी को प्रियंका ने पद्मश्री अवार्ड्स लेते समय पहना था। खूबसूरत नेकलेस और खुले बालों में वह प्यारी दिख रही हैं।
यामी गौतम की बनारसी साड़ी
रानी पिंक कलर की यह बनारसी साड़ी एकाया बनारस लेबल से है, जिसे यामी ने लाइट ग्रीन कलर के कन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इसे उन्होंने खूबसूरत चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया है। यह एक रियल जरी सिल्क साड़ी है।
