Earrings for Kurta Looks
Earrings for Kurta Looks

Earrings for Kurta: इयररिंग एक ऐसी एक्सेसरी है, जो किसी भी लुक को बूस्ट कर सकती है। खासकर बात जब रोजाना पहनने वाले कुर्ता सेट्स की आती है, तो इयररिंग्स का पहनना बहुत जरूरी हो जाता है। फिर चाहे आपको मिनीमलिस्टिक स्टाइल पसंद हो या स्टेटमेंट पीस, सच तो यह है कि यदि आपने सही डिजाइन की इयररिंग्स पहनी है तो यह आपके रोजाना के कुर्ता सेट को भी शानदार लुक दे सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम 6 तरह के इयररिंग्स लाए हैं, जो आपके रोजाना के कुर्ता लुक्स को परफेक्ट और गॉर्जियस लुक दे सकते हैं। 

Earrings for Kurta: Stud Earrings
Stud Earrings/Amazon

स्टड इयररिंग्स सिंपल लेकिन एलिगेंट होते हैं जो किसी भी अंडरस्टेटेड लुक के लिए बेहतरीन चॉइस है। फिर चाहे अपने पर पर्ल चुना हो, छोटे जेमस्टोन वाले स्टड चुना हो या गोल्ड स्टड्स, सच तो यह है कि ये आपके कैजुअल कुर्ता लुक में सॉफ्ट टच ऐड करते हैं। ये न सिर्फ वजन में हल्के होते हैं बल्कि कंफर्टेबल भी उतने ही होते हैं, जिनकी वजह से आप इन्हें पूरे दिन पहन कर रह सकती हैं। 

झुमका एक क्लासिक इंडियन इयररिंग स्टाइल है, जो आज तक कभी भी फैशन से बाहर नहीं हुआ है। आप चाहे छोटा साइज का झुमका पहनें या मीडियम साइज का झुमका, यह कॉटन या प्रिंटेड कुर्ता के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखता है। यह आपके कुर्ता सेट में ट्रेडिशनल टच ऐड करने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देता है। यदि आपको बोहो वाइब पसंद है तो आप अपने रोजाना के कुर्ता लुक के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमका चुनें। यदि आप फेस्टिवल लुक चाहती हैं तो अपने कुर्ता सेट के साथ गोल्ड प्लेटेड झुमका पहनना सही फैसला रहेगा। 

Hoop Earrings
Hoop Earrings/Amazon

हूप इयररिंग्स न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि वर्सेटाइल भी होते हैं। यही वजह है कि रोजाना के किसी भी कपड़े पर पहनने के लिए यह परफेक्ट चॉइस है। आप चाहें तो अपने लिए छोटे स्लीक हूप्स चुन सकती हैं, जो मॉडर्न लुक देते हैं और यदि आप एम्बेलिशमेंट वाले थोड़े बड़े हूप्स चुनती हैं तो ये ट्रेडिशनल लुक देते हैं। गोल्ड, सिल्वर बीडेड हूप्स भी सॉलि़ड कलर और प्रिंटेड कुर्ता के साथ बहुत सही लगते हैं। 

Dangler Earrings
Dangler Earrings/Amazon

 यदि आपको अपने कुर्ता आउटफिट में ग्रेसफुल टच ऐड करना है, तो डैन्गलर इयररिंग्स से बढ़िया और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। ये कई डिजाइन में आते हैं, जिनमें डेलिकेट चैन और स्टोन एन्क्रस्टेड पैटर्न सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। ये इयररिंग्स न केवल आपके चेहरे को लंबा लुक देते हैं बल्कि जब इन्हें कुर्ता और प्लाजो के साथ पहना जाता है तो ये काफी एलीगेंट भी दिखते हैं। 

Chandbali Earrings
Chandbali Earrings/Amazon

चांदबाली इयररिंग्स ना सिर्फ रॉयल रॉयल लुक देते हैं बल्कि फेस्टिव या सेमी फॉर्मल कुर्ता के लिए बेस्ट चॉइस भी हैं। सिल्वर या हल्के डिजाइन वाले छोटी चांदबालियां आपके कुर्ता में ट्रेडिशनल टच ऐड करती हैं। आप चाहें तो चांदबाली इयररिंग्स को एंब्रॉयडर्ड या अनारकली स्टाइल कुर्ता के साथ भी पेयर कर सकती हैं, ये रॉयल लुक देते हैं। 

Earcuff Earrings
Earcuff Earrings/Amazon

यदि आपको मॉडर्न और एजी लुक चाहिए तो इयर कफ़्स का बढ़िया चॉइस है। आपके प्लेन कुर्ता सेट को मिनिमलिस्टिक डिजाइन वाले इयर कफ़्स शानदार लुक देते हैं। आप चाहें तो सटल डीटेलिंग या शीक इयर कफ़्स को अपने फ्यूजन स्टाइल कुर्ता के साथ पेयर कर सकती हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...