करवाचौथ पर लगाएं ये 5 तरह के मेहंदी डिजाइन, पति करता रह जाएगा तारीफ
Karwa chauth Mehndi Design : करवाचौथ के मौके पर आप अपने हाथों में तरह-तरह के मेहंदी डिजाइन्स बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स-
Karwa Chauth Mehndi Design : करवाचौथ सुहानिग महिलाओं का एक विशेष त्यौहार है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान कई महिलाएं अपने हाथों पर विशेष रूप से मेहंदी लगाती हैं, जो न सिर्फ हाथों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि पारंपरिक महत्व भी रखती है। यहां हम आपको 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स बताएंगे, जिसे आप करवाचौथ के अवसर पर अपने हाथों पर लगा सकते हैं।
Also read: गट हेल्थ को बूस्ट करने के लिए करें ये 4 योगासन
अरबी मेहंदी डिज़ाइन

अरबी मेहंदी डिज़ाइन में बड़ी-बड़ी और बोल्ड आकृतिया होती हैं, जो हाथों पर बहुत आकर्षक लगती हैं। यह डिज़ाइन आमतौर पर फूल, पत्ते और बेलों से बनाई जाती है। यह डिज़ाइन साफ-सुथरी और क्लासी दिखती है, और इसे जल्दी लगाया जा सकता है। अगर आपको सिंपल लेकिन खूबसूरत डिज़ाइन चाहिए, तो यह परफेक्ट है।
फुल हैंड ट्रेडिशनल डिज़ाइन

पारंपरिक फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन में पूरे हाथ को बारीकी से भरा जाता है। इसमें ज्यामितीय आकृतियां, फूल, पत्ते और जाली का काम होता है। यह डिजाइन सबसे अधिक लोकप्रिय होती है, खासतौर पर त्योहारों और शादी जैसे खास मौकों पर आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं। इसे लगाने से हाथ पूरी तरह सजे हुए दिखते हैं, जो करवाचौथ के लिए आदर्श है।
मंडला मेहंदी डिज़ाइन

मंडला डिज़ाइन में हाथों के बीचों-बीच एक गोलाकार आकृति बनाई जाती है, जो दिखने में आकर्षक और सटीक होती है। इसके चारों ओर बारीक डिज़ाइन बनाई जाती है। यह डिज़ाइन परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण है। अगर आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी मेहंदी पसंद है, तो मंडला डिज़ाइन एक बेहतरीन विकल्प है।
ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन

ब्राइडल स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन में हाथ और कलाई पूरी तरह से भरी जाती है। इसमें बारीक जाल, फूल और अलग-अलग आकृतियों का विस्तृत काम होता है। इस डिज़ाइन में कभी-कभी दुल्हन-दूल्हे की आकृतियां, कलश या बारात की थीम भी होती है, जो इसे बेहद खास बनाती हैं। करवाचौथ जैसे त्यौहार पर यह शानदार दिखती है।
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर आप कुछ यूनिक और अलग चाहते हैं, तो बैकहैंड मेहंदी डिज़ाइन ट्राई करें। इसमें केवल हाथ के पीछे के हिस्से पर मेहंदी लगाई जाती है और उंगलियों पर बारीक डिज़ाइन बनाई जाती है। इस डिज़ाइन में जाली का काम, बेलें और पत्तों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो हाथ को एक एलिगेंट और मॉडर्न लुक देती हैं।
इन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइनों में से किसी एक को चुनकर आप करवा चौथ पर अपने हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं, और तारीफें बटोर सकती हैं।
