10 Gram Gold Design: अगर आप सोने में अपने लिए हार बनवाना चाहती हैं लेकिन आपका बजट टाइट है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आप 10 ग्राम सोने में भी हार बनवा सकती हैं। यह कोई कठिन काम नहीं है। आपको ऑनलाइन कई ऐसे सोने के हार के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने सुनार को दिखाकर 10 ग्राम तक सोने में हार बनवा सकती हैं। ये सभी डिजाइन ऐसे हैं जिन्हें आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेसेज के साथ पाहन सकती हैं। तो फिर देर किस बात की है। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए सोने के 8 ऐसे डिजाइन लाए हैं। इन सबको आप 10 ग्राम सोने में बनवा सकती हैं।
पत्तियों वाला नेकलेस

पत्तियों के साथ आप चाहें तो इसमें डायमंड भी लगवा सकती हैं। यह काफी खूबसूरत और एलीगेंट है। यह डबल चेन के साथ है और बहुत खूबसूरत दिख रहा है। आप इसे साड़ी, सूट, लहंगा हर ट्रेडिशनल वियर के साथ कैरी कर सकती हैं।
स्पार्कल नेकलेस

इस तरह के डिजाइन में आप मोती और डायमंड दोनों लगवा सकती हैं या कोई एक भी। यह क्यूट दिख रहा है और रोजाना पहनने के लिए सही भी है। आप इसे ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के ड्रेसेज के साथ पहन सकती हैं। अगर आप सटल लुक की शौकीन हैं, तो इससे बेहतर और कोई डिजाइन नहीं है।
डायमंड नेकलेस

यह डायमंड नेकलेस स्लीक और एलीगेंट होने के साथ मॉडर्न डिजाइन वाला है। इसे आप बिना डायमंड के भी बनवा सकती हैं। यह ट्रेंडी और शानदार है, जो कम उम्र की लड़कियों को बेहद पसंद आएगा। आप इसे हर तरह की ड्रेसेज के साथ पहन सकती हैं।
ट्रेंडी नेकलेस

डबल चेन वाला यह ट्रेंडी नेकलेस डिजाइन वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के कपड़ों के साथ अच्छा दिखेगा। यह काफी खूबसूरत है और स्टाइलिश लुक भी दे रहा है। आप इसे शर्ट के ऊपर भी स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं, जो इन दिनों खूब ट्रेंड में है।
लेयर्ड नेकलेस

यह लेयर्ड नेकलेस इतना खूबसूरत है कि हमारी तो नजरें इस पर ही टिक गई हैं। इस तरह की नेकलेस की खासियत यह होती है कि इसे कम सोने में आसानी से बनवाया जा सकता है। यह सुंदर दिखता है और पहनने के बाद एकदम हीरोइन वाली फीलिंग देता है।
चेन नेकलेस

चेन डिजाइन वाला यह डबल लेयर्ड नेकलेस सुन्दर और हेवी लुक में है। इसकी खासियत यह है कि यह वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ ज्यादा सूट करेगा, हालांकि आप इसे ट्रेडिशनल ड्रेसेज के साथ भी पहन सकती हैं।
कलका नेकलेस

यह हटके डिजाइन वाला सोने का नेकलेस बहुत प्यारा दिख रहा है। इसे देखते ही बस मुंह से वाह वाह निकल रहा है, क्योंकि यह इतना खूबसूरत जो है। आप इसे किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
तिकोनिया नेकलेस

ट्रायएंगल डिजाइन वाला यह नेकलेस बहुत सुन्दर और सिम्पल लुक में होने के बावजूद प्यारा दिख रहा है। यह एलीगेंट है, मॉडर्न है और साथ ही सबकी पहली पसंद बनने के लायक भी है।
