Summary: स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे जाकिर खान
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हैदराबाद में हुए अपने पापा यार टूर शो के दौरान कॉमेडी से लंबे ब्रेक की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लगातार वर्षों तक बिना रुके काम करने का असर उनकी सेहत पर पड़ा है, जिसके चलते वह 3 से 5 साल का ब्रेक ले सकते हैं।
Zakir Khan Break from Comedy: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में अपने फैंस से एक चौंकाने वाली जानकारी शेयर है। हैदराबाद में हुए अपने लाइव शो के दौरान जाकिर ने बताया कि वह कॉमेडी से एक लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। यह शो उनके मौजूदा ‘पापा यार’ टूर का हिस्सा था, जहां उन्होंने भरे हुए ऑडिटोरियम के सामने दिल खोलकर अपनी बात रखी। उनके ब्रेक की घोषणा वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया ब्रेक
😨 Zakir Khan announced Long break of 3-4 yr , Due to some health and personal reasons ! 🥺😨
— Times of Trolls (@HQoftrolls) January 20, 2026
We will probably see him directly in 2028-29 !
Which is too long …😨🥺
We will miss you Zakir bhai ❣️@Zakirism #zakirkhan pic.twitter.com/c1SX7kGNLb
हैदराबाद शो में जाकिर ने साफ शब्दों में कहा कि यह ब्रेक कुछ महीनों का नहीं, बल्कि कई सालों का हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर साफ किया कि मौजूदा कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद वह लंबे समय तक स्टेज से दूर रह सकते हैं। जाकिर ने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य और निजी जिंदगी को प्राथमिकता देना चाहते हैं।
पांच साल तक का हो सकता है ब्रेक
जाकिर ने कहा कि यह ब्रेक तीन, चार या पांच साल का हो सकता है, ताकि वह खुद का ख्याल रख सकें और जिंदगी के कुछ जरूरी पहलुओं को सुलझा सकें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में स्टेज पर कहा, “यह ब्रेक 2028, 2029 या यहां तक कि 2030 तक का हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेज पर मौजूद हर व्यक्ति उनके लिए बहुत मायने रखता है और दर्शकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।
इंस्टाग्राम के जरिए भी कही अपनी दिल की बात

हैदराबाद शो के बाद जाकिर खान ने इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने फैंस से बात की। जाकिर ने अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इतने सालों तक उन्हें जो प्यार और समर्थन मिला है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा, “20 जून तक होने वाले सभी शो उनके लिए एक तरह से जश्न की तरह होंगे। मैं बहुत शहर नहीं आ पाऊंगा इस बार आप थोड़ा तकल्लुफ उठाकर आ जाइए। थैंक यू फॉर द लव।”
जाकिर पहले भी कर चुके हैं सेहत की बात
यह कोई पहली बार नहीं है, जब जाकिर खान ने अपने स्वास्थ्य को लेकर बात की है। सितंबर में किए गए अपने पुराने पोस्ट्स में उन्होंने बताया था कि लगातार दस साल तक बिना रुके शो करना, सुबह-सुबह की फ्लाइट्स, नींद की कमी और अनियमित खानपान ने उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि वह करीब एक साल तक ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, लेकिन फिर भी वह लगातार स्टेज पर दिखते रहे। कॉमेडी और दर्शकों के प्रति उनका प्यार उन्हें हर हाल में परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करता रहा।
डॉक्टर्स की बात मानी जाकिर ने
अब जाकिर ने मान लिया है कि सेहत को नजरअंदाज करना आगे चलकर और बड़ी परेशानी बन सकता है। इसी वजह से उनका मौजूदा इंडिया टूर भी सीमित शहरों तक रखा गया है और फिलहाल किसी नए शो की योजना नहीं है। जाकिर ने यह भी बताया कि अपने आने वाले स्पेशल की रिकॉर्डिंग पूरी करने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में यह ब्रेक उनके लिए मजबूरी नहीं, बल्कि एक जरूरी कदम है।
