दुनिया का सबसे छोटा शादीशुदा कपल, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल: Shortest Married Couple
Shortest Married Couple

दुनिया का सबसे छोटा शादीशुदा कपल, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल

Shortest Married Couple : दुनियाभर में कई ऐसे कपल्स हैं, जो एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आज हम आपको एक ऐसे कपल्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने दुनिया का सबसे छोटा कपल्स होने का रिकॉर्ड हासिल किया है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Shortest Married Couple: पति-पत्नी के कई तरह के जोड़े आपने देखे होंगे, कई जोड़ों में एक गोरा होता है तो दूसरा काला। वहीं, एक लंबा तो दूसरा छोटा। लेकिन क्या आपने कभी एक ऐसा कपल देखा है, जो लगभग एक ही जैसे दिखते हों। अगर नहीं, तो इन दिनों इंटरनेट पर एक कपल्स काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल, इन दिनों मीडिया में एक कपल्स की प्रेम कहानी काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इस जोड़ी की कुल लंबाई 181.41 सेमी है, जिसमें ब्राज़ील के 31 वर्षीय पाउलो गेब्रियल दा सिल्वा बैरोस की लंबाई 90.28 सेमी और कैट्युसिया ली होशिनो 28 वर्षीय की लंबाई 91.13 सेमी है। खबरों में बताया जा रहा है कि यह कपल्स 2006 में पहली बार मिले थे।

हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक बार यह जोड़े फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। यह कपल्स शादी करने वाले जोड़ों में सबसे छोटे जोड़े बन गए हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि 17 सितंबर 2016 को पाउलो और कैट्युसिया ने शादी की। हाल ही में उनके छोटे कपल होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, जिसके बाद वे फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

Also read: इन 5 आसान स्टेप्स में हटाएं वाटरप्रूफ आईलाइनर

Shortest Married Couple
Shortest Couple

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे पोस्ट में कपल ने दिल को छू देने वाली बात कही है। कपल का कहना है कि हम हाइट में भले ही छोटे हैं, लेकिन हमारा दिल काफी बड़ा है। साथ ही एक-दूसरे के साथ-साथ अपने जीवन में आने वाले सभी लोगों को बहुत ही प्यार करते हैं। हमारे जीवन में कई तरह की चुनौतियां आई हैं, लेरिन इन चुनौतियों को हम काफी खुशी के साथ सामना करते हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे पोस्ट को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अभी तक कई मिलियन लोगों द्वारा उनका पोस्ट देखा जा चुका है। एक यूजर ने उनके पोस्ट पर लिखा, प्यार हमेशा जीतता है।

Couples
User’s Comment

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया, आप दोनों को ढेर सारी बधाई। इसी तरह के लाखों कमेंट्स उनके पोस्ट पर आए हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...