ये है दुनिया की सबसे खतरनाक चिड़ियां, क्या आप जानते हैं इसका नाम?
Cassowary Bird : दुनिया में कई घातक चीजें होती हैं, जिसमें एक खतरनाक चिड़ियां का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं इस खतरनाक चिड़िया के बारे में-
Cassowary Bird : दुनिया में कई अलग-अलग पक्षी रहते हैं। पक्षियों को देखकर अक्सर हमें उनकी तरह उड़ने की इच्छा होती है। वहीं, कुछ चिड़ियां जैसे- तोता, गौरेया इत्यादि को छूने का मन भी करता है, लेकिन क्या आपने कभी खतरनाक चिड़ियां को देखा है। जी हां, सुंदर सी दिखने वाली चिड़ियों की लिस्ट में एक खतरनाक चिड़ियां का नाम भी है। दुनिया की सबसे खतरनाक चिड़िया का नाम है कैसोवरी। यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के जंगलों में पाया जाता है। आइए जानते हैं इस खतरनाक चिड़ियां के बारे में-
Also read: रिलेशन से जुड़ी इन बातों को सोशल मीडिया पर ना करें शेयर
कैसोवरी का है आक्रामक व्यवहार

कैसोवरी अपनी आक्रामकता और खतरनाक स्वभाव के लिए जाना जाता है। अगर यह महसूस करता है कि उसे खतरा है या उसे परेशान किया जा रहा है, तो यह बहुत तेजी से हमला कर सकता है। आप इस खतरनाक चिड़ियां के हमले से बच नहीं पाएंगे।
कैसोवरी के पंजे होते हैं काफी धारधार
इस चिड़िया के पास बहुत तेज़ और मजबूत पंजे होते हैं। इसके तीसरे पंजे पर एक 12 सेंटीमीटर (4.7 इंच) लंबा खंजरनुमा नाखून होता है, जो किसी भी हमले के दौरान घातक हो सकता है।

कैसोवरी की गति होती है काफी तेज
कैसोवरी की दौड़ने की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, और यह घने जंगलों के बीच आसानी से भाग सकता है। इसका भारी शरीर और तेज पंजे इसे खतरनाक बनाते हैं।
खुद की लिए बनाती है सुरक्षा कवच
यदि यह खतरा महसूस करता है, तो कैसोवरी अपने नुकीले पंजों और शक्तिशाली पैरों से हमला करता है। एक लात या झपट्टा से यह बड़ी क्षति पहुंचा सकता है और कुछ दुर्लभ मामलों में, इससे लोगों की जान भी जा सकती है।
कैसोवरी का है रंग-बिरंगा और बड़ा शरीर
कैसोवरी एक रंग-बिरंगे सिर और गर्दन के साथ, एक बड़े शरीर वाली चिड़िया है, जिसकी ऊंचाई लगभग 6 फीट तक हो सकती है। इसका नीला, लाल और काला रंग इसे काफी खूबसूरत बनाता है।
कैसोवरी को दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कहा जाता है और इसे संभालने में अत्यधिक सावधानी की जरूरत होती है।
