Pyaar ka Punchnama 3 News : साल 2011 आई ‘प्यार का पंचनामा’ में युवाओं के जीवन में प्यार के पचडों की कहानी दिखाई। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के दो सफल पार्ट के बाद कार्तिक आर्यन ने फिल्मी जगत में अपनी पहचान बना ली। कार्तिक आज बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों में से हैं जिन्होंने कम समय में ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी इस फिल्म के तीसरे पार्ट बनाए जाने की चर्चा लम्बे समय से हो रही है। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट से जुड़ी अपडेट सामने आई है। लव रंजन की ‘प्यार का पंचनामा’ के तीसरे पार्ट की खबर फैंस को खुश करने के साथ साथ थोड़ा निराश भी कर सकती है। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अच्छी और बुरी खबर के बारे में।
Also read: ‘आंखे 2’ में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन
जल्द ही शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
आज के युवाओं के जीवन की झलक दिखाने वाली फिल्में दर्शकों को उससे जोड़ती हैं। लव रंजन ऐसी फिल्में बनाने में माहिर हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ भी उन्होंने युवाओं के रिलेशंस और कॉम्प्लीकेशंस पर बनाई है। अब इस फिल्म के अगले पार्ट पर मेकर्स काम शुरू कर चुके हैं। जल्द ही वे फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में भी वे आज के दौर में रिलेशनशिप और बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी को दिखाने बाले हैं। इस सीरियस विषय को वो हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। अब इसके अगल पार्ट से फैंस की उम्मीदें भी ज्यादा हैं। इस वजह से लव रंजन फिल्म को एकदम फ्रेश अंदाज में बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
तीसरे पार्ट में नहीं होंगे कार्तिक आर्यन
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि फिल्म से जुड़े अपडेट से फैंस खुश होने के साथ साथ निराश भी होंगे। तो यही वो वजह है जो फैंस का दिल तोड सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘प्यार का पंचनामा’ से फिल्मी सफर शुरू करने वाले कार्तिक इसके अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि इस फिल्म की फ्रैंचाइजी में कार्तिक के पंच और कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। लेकिन लव रंजन इसके तीसरे पार्ट को फ्रेश चेहरों के साथ बनाना चाहते हैं। वो इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका देकर शायद किसी और सितारे को बॉलीवुड में चमकने का मौका दे दें। कार्तिक के फिल्म में न होने से हालांकि फैंस नाखुश तो होंगे लेकिन अगर फिल्म की कहानी को पर्दे पर पेश करने में नए कलाकार कामयाब रहे तो दर्शकों की बल्ले बल्ले है। क्योंकि दर्शकों के लिए जो सबसे ज्यादा अहम है वो है एंटरटेनमेंट। अगर ‘प्यार का पंचनाम 3’ उन्हें एंटरटेन करने में सफल रही तो फिर ये मायने नहीं रखेगा कि फिल्म में कलाकार कौन हैं। क्योंकि ‘भूल भुलैया’ की फ्रैंचाइजी में कार्तिक की एंट्री के समय भी ऐसा ही लग रहा था कि अक्षय कुमार को रिप्लेस करना मुश्किल है। लेकिन दर्शकों को फिल्म इतनी पसंद आई कि अब ‘भूल भूलैया’ के तीसरे पार्ट में भी कार्तिक ही हैं।
