Overview: आखिर क्यों संजय कपूर के अंतिम संस्कार में हुई 7 दिन की देरी?
संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई। उनका अंतिम संस्कार पूरे 7 दिनों के बाद किया जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार में इतनी देरी हुई क्यों?
Why Will Sunjay Kapoor Funeral Take Time: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज 19 जून को दिल्ली में किया जाएगा। उनके निधन के 7 दिनों बाद यह प्रक्रिया पूरी हो रही है, जिसकी वजह कुछ कानूनी औपचारिकताएं थीं। संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई। उनका अंतिम संस्कार पूरे 7 दिनों के बाद किया जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार में इतनी देरी हुई क्यों?
संजय कपूर के शव को भारत लाने में क्यों हुई देरी?
संजय कपूर का निधन अचानक हुआ था, जिसने उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके अंतिम संस्कार में देरी का मुख्य कारण कानूनी औपचारिकताएं थीं। संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन इंग्लैंड में हुआ था। हालांकि, उनका परिवार चाहता था कि उनका अंतिम संस्कार भारत में ही हो।
अमेरिकी नागरिक थे संजय कपूर
अमेरिकी नागरिक होने के नाते, उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कई कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। इसमें पोस्टमॉर्टम, इमिग्रेशन क्लियरेंस, डेथ सर्टिफिकेट और कॉन्सुलर अप्रूवल जैसी प्रक्रियाएं शामिल थीं। इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में लगभग 7 दिन का समय लग गया। इस बात की पुष्टि संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेवा ने एनडीटीवी से बात करते हुए की। अब जबकि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। आज 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैसे गई संजय कपूर की जान?

संजय कपूर को पोलो खेलने का बहुत शौक था और यही शौक उनके निधन का कारण भी बना। बताया जा रहा है कि संजय कपूर इंग्लैंड में अपने दोस्तों के साथ पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।
संजय के ससुर ने कही ये बात
संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने एनडीटीवी से कहा था, “पोस्टमार्टम अभी चल रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।” इससे पहले शुक्रवार को संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने कहा था कि अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। संजय कपूर के परिवार में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और बेटा अजारियास हैं। वह करिश्मा कपूर से अपनी शादी से बेटी समायरा और बेटे कियान के पिता भी थे।
प्रिया सचदेव ने साधी चुप्पी
संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वह मीडिया की नजरों से दूर हैं और उनकी कोई खोज-खबर नहीं है कि वह इस समय कहां हैं। इसके अतिरिक्त, प्रिया ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है, जिससे उनकी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
