Overview: करिश्मा और संजय कपूर की शादी के खिलाफ थे पिता रणधीर कपूर
करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने पब्लिकली संजय कपूर की आलोचना भी की थी। रणधीर कभी नहीं चाहते थे कि करिश्मा कपूर संजय से शादी करे। संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा के पिता का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह संजय कपूर की बुराई करते नजर आ रहे हैं।
Karishma Kapoor Father Randhir Kapoor Was Against her Marriage: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की बीते 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए, हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबरों की मानें, तो पोलो मैच खेलते हुए, उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिससे उन्हें अटैक आया और मौके पर उनकी मौत हो गई। एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद, करिश्मा और संजय कपूर का तलाक साल 2016 में फाइनल हुआ।
उस दौरान करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने पब्लिकली संजय कपूर की आलोचना भी की थी। रणधीर कभी नहीं चाहते थे कि करिश्मा कपूर संजय से शादी करे। संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा के पिता का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह संजय कपूर की बुराई करते नजर आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी सगाई
बता दें कि करिश्मा कपूर का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, खासकर उनके रिश्तों के मामले में। साल 2002 में उनकी सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी और ऐसा लग रहा था जैसे वो बच्चन परिवार की बहू बनेंगी। लेकिन, उनकी ये बहुचर्चित सगाई कुछ ही महीनों में टूट गई, जिससे काफी लोगों को हैरानी हुई।
विवादों से भरा था करिश्मा-संजय का तलाक
इसके बाद, 2003 में करिश्मा ने दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। दुर्भाग्यवश, उनकी ये शादी उम्मीद के मुताबिक नहीं चली। समय के साथ, दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और इसका अंत एक लंबी और कड़वी कानूनी लड़ाई के रूप में हुआ। 2016 में, उनका तलाक मीडिया में खूब सुर्खियों में रहा क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, वहीं संजय ने पलटवार करते हुए कहा कि करिश्मा ने उनसे केवल पैसों के लिए शादी की थी। इस जोड़े के दो बच्चे भी हैं, लेकिन उनके आरोपों ने उनके तलाक को और भी विवादित बना दिया था।
करिश्मा की शादी के खिलाफ थे रणधीर कपूर
करिश्मा कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने अपनी बेटी की शादी को लेकर हमेशा से ही असहमति जताई थी। साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, रणधीर ने संजय कपूर पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था, “संजय एक थर्ड क्लास आदमी है… हम कपूर हैं और हमारी अपनी साख है। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमें न केवल धन का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारा हुनर हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।”
संजय को कहा था थर्ड क्लास आदमी
रणधीर कपूर ने अपने इस इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्होंने करिश्मा और संजय की शादी का शुरू से ही विरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उनसे शादी करे।” रणधीर ने संजय पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी की कभी परवाह नहीं करते थे और उनके साथ बदतमीजी करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि संजय किसी दूसरी महिला के साथ रह रहे थे और यह बात पूरी दिल्ली जानती थी। रणधीर कपूर ने यह कहकर अपनी बात समाप्त की कि वह इस विषय पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहेंगे।
