Summary: मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार से परिणीति चोपड़ा की अनुपस्थिति
मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में परिणीति चोपड़ा की अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर दिए। बाद में परिणीति ने लंदन की एक शांत झील की तस्वीर शेयर कर यह संकेत दिया कि वह विदेश में थीं।
Mannara Father Death News: मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में परिणीति चोपड़ा नहीं शामिल हुई और इसलिए सबकी नजरों में सवाल खड़े हुए। अब परिणीति ने इसका कारण बताया है और यह कारण उन्होंने मुंह खोलकर नहीं बल्कि एक तस्वीर के माध्यम से जाहिर किया है। गौरतलब है कि मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को दिल्ली में हुआ था।
परिणीति चोपड़ा की अनुपस्थिति
अपनी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा के पिता के दिल्ली में अंतिम संस्कार में परिणीति चोपड़ा शामिल नहीं हुई और इस वजह से लोगों के मन में सवाल भी उठे। दरअसल, परिणीति अक्सर अपने पति राघव चड्ढा के संसद सत्र की वजह से दिल्ली आती रहती हैं, इसलिए कई लोगों ने उनके अपने चाचा के अंतिम संस्कार में अनुपस्थिति को नोटिस किया। जबकि परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और भाई सहज चोपड़ा इस अंतिम संस्कार में मौजूद थे। जबकि परिणीति यहां से गायब थीं। अब परिणीति चोपड़ा ने अपनी अनुपस्थिति पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने 19 जून की सुबह लंदन में एक शांत झील की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार 18 जून को दिल्ली में हुआ था।
अपने चाचा के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं थी परिणीति?

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंदन की खूबसूरत जगहों की फोटो शेयर किया। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि इसी वजह से वह मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाई। विदेश में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस भी इसमें शामिल नहीं हो सकीं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने फूफाजी को श्रद्धांजलि दी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। आराम से रहिए रमन अंकल। ओम शांति।” परिणीति ने अभी तक अपने चाचा जी की मौत को लेकर किसी तरह का कोई बयान या रीएक्शन जारी नहीं किया है।
मन्नारा चोपड़ा के पिता की मृत्यु

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 16 जून को किया गया। 72 वर्षीय रमन का मुंबई में निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार उनकी बेटियों मन्नारा चोपड़ा और मिताली हांडा ने किया। अंतिम संस्कार के एक दृश्य में मन्नारा को अपने पिता के पार्थिव शरीर को खुद ले जाने पर जोर देते हुए देखा गया। एक समय तो वह लगभग बेहोश ही हो गई थी।
पिता की मृत्यु पर क्या कहा मन्नारा चोपड़ा ने?
मन्नारा चोपड़ा ने अपने पिता के निधन पर एक ऑफ़िशियल बयान शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, “गहरे दुख के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16 जून 2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।” रमन हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली हैं। तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस 17 में सेकेंड रनर अप रह चुकी हैं।
