Parineeti Chopra Weight Loss Diet Plan in Hindi: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “चमकीला’ में परिणीति चोपड़ा दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं। फिल्म के सक्सेस से परिणीति ने खूब नाम कमाया। यह सक्सेस उनको इतनी आसानी से नहीं मिली। बॉलीवुड में परिणीति में एंट्री की तो उनका वेट काफी ज्यादा था और उन्हें काफी रोल होना पड़ा लेकिन परिणीति ने 25 किलो से भी ज्यादा वजन कम किया और काफी फिट नजर आने लगी। परिणीति बताती हैं कि वह उन दिनों मोटापे से पीड़ित थीं। उन्हें केवल वजन ही कम नहीं करना था बल्कि फिट भी होना था। परिणीति अपने एक्टिंग स्किल से तो सभी को प्रभावित करती ही हैं लेकिन अपना इतना वजन घटाकर वह काफी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वह कहती हैं कि अपना ड्रीम फिगर पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। मेडिटेशन योग का सहारा लेकर उन्होंने अपने आपको मेंटली भी मजबूत रखा।
हाल ही में परिणीति ने राघव चड्ढा से शादी की। शादी में भी अपना ड्रीम फिगर पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। उन्होंने अपने डाइट और व्यायाम पर फोकस किया। वहीं चमकीला मूवी के लिए परिणीति ने अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था और अब वह उसे कम करने में लगी हुई हैं।
परिणीति का वर्कआउट प्लान (Parineeti Chopra’s Workout Plan)
अपने आपको फिट करने के लिए परिणीती ने कलरीपायट्टु (Kalaripayattu) करना शुरू किया। एक ट्रेनर की मदद लेकर उन्होंने यह मार्शल आर्ट सीखा। उनके ट्रेनर उनके घर पर आते थे, जहां एक खाली कमरे में परिणीति ने कलरीपायट्टु का अभ्यास किया। कुछ वजन घटने के बाद उन्होंने जिम जाना शुरू किया। उनका कहना है कि अब उन्हें हमेशा फिट रहना काफी पसंद है और वह वर्कआउट करना बिल्कुल भी मिस नहीं करती। अपनी टोंड मसल्स पाने के लिए वह कार्डियो पर भरोसा करती हैं।परिणीति जिम में स्क्वाट्स लंजेस और वेट लिफ्टिंग करती हैं। इससे उन्हें काफी स्ट्रैंथ मिलती है और बॉडी का शेप अच्छा होता है। परिणीति हर रोज 1 घंटे जॉगिंग करती हैं। इसके बाद वह मेडिटेशन और योग का अभ्यास करती हैं। वह हल्के वजन उठाती हैं।उन्हें स्विमिंग करना काफी पसंद है और यह एक्ट्रेस घुड़सवारी भी करती हैं।
परिणीति कहती हैं कि उन्हें जिम जाना कुछ खास पसंद नहीं है। वह अपनी वर्कआउट में आउटडोर ट्रेनिंग करना पसंद करती हैं। इसलिए उन्हें स्विमिंग और घुड़सवारी काफी पसंद है। परिणीति को डांस बेहद पसंद है और वह रेगुलर डांस क्लासेस लेती हैं।परिणीति का मानना है कि डिसिप्लिन ही ऐसी चीज है, जो हमें किसी भी काम में सफलता दिलाती है। हमारे व्यक्तित्व में अनुशासन काफी जरूरी है। परिणीति को नेचर काफी पसंद है। इसलिए वह ट्रैकिंग करती हैं। इससे उनका सैर सपाटा भी हो जाता है और आउटडोर एक्सरसाइज भी।
परिणीति का डाइट प्लान (Parineeti chopra diet plan)
परिणीति का कहना है कि उनके मोटापे का सबसे बड़ा कारण उनका फूडी होना था। हालांकि उन्होंने अपना वजन भूखे रहकर कम नहीं किया। जब उन्होंने अपना वजन काम करने का सफर शुरू किया तो उन्होंने सबसे पहले जंक फूड को छोड़ा और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई। उन्होंने अपने दैनिक आहार पर काफी ध्यान दिया और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल किया। उन्होंने कम शुगर या फैट वाले खाद्य पदार्थों को सेवन करने से परहेज किया।
परिणीति गर्म पानी से करती हैं दिन की शुरुआत
परिणीति अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती है खाली पेट वह गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीती हैं। इसके बाद वह नाश्ते में ब्राउन ब्रेड और अंडे का व्हाइट हिस्सा खाती हैं और साथ में जूस या फिर एक गिलास दूध पीती हैं। अपने लंच में परिणीती रोटी और दाल के साथ हरी सब्जी सलाद और ब्राउन राइस खाना पसंद करती हैं। शाम को वह बिना फैट वाली दही या फिर ग्रीन टी पीती हैं और डिनर में यह अभिनेत्री फाइबर वाला खाना जैसे- दाल के साथ एक रोटी खाती हैं। वह कम तेल वाली सब्जियां खाना पसंद करती हैं और उनके खाने की थाली में हमेशा हरी सब्जियां और फ्रूट सलाद जरूर होता है। यह अभिनेत्री सोने से 2 घंटे पहले ही खाना खा लेती हैं। इससे उनका खाना आसानी से पच जाता है।
ड्रीम फिगर के लिए लेती हैं एरोबिक्स का सहारा
अपना वजन कम करने के लिए परिणीति काफी कमिटेड नजर आती है इनके अभ्यासन में फंक्शनल और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज के साथ-साथ एरोबिक्स भी शामिल है। अपने वर्कआउट रूटीन में वह मांसपेशियों को मजबूत और टोंड बनाने के लिए लेट पुलडाउन वर्कआउट करती हैंं। अपने ऊपरी शरीर की मजबूती के लिए वह शोल्डर प्रेस जैसे एक्सरसाइज करती हैं। क्वाड्रिशेप्स और हैमस्ट्रिंग को सही शेप देने के लिए वह लंजेस करना पसंद करती हैं। वह कहती हैं कि एरोबिक्स करने से उन्हें काफी सहनशीलता मिलती है। परिणीति अपने वर्कआउट प्लान में ऐसी एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं, जिससे उनके शरीर की ओवरऑल चर्बी कम हो।
