Vivek Lagoo and Reema met in the 1970s while working at a bank. What began as friendship soon blossomed into love. They shared a passion for theatre and dreams of acting, which brought them even closer. In 1978, they got married and later welcomed a daughter, Mrunmayee.
Vivek Lagoo and Reema

Summary: रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू का निधन, एक जमाने में चर्चित थी इनकी लव स्टोरी

रीमा लागू के पूर्व पति और जाने-माने मराठी थिएटर कलाकार विवेक लागू का 19 जून को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

Who is Vivek Lagoo: हिंदी फिल्मों की ‘दूसरी निरूपा राय’ के नाम से मशहूर रीमा लागू को कौन नहीं जानता। उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े अभिनेताओं की मां का किरदार निभाकर खास पहचान बनाई थी। कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था। अब उनके परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। उनके पूर्व पति और जाने-माने मराठी थिएटर कलाकार विवेक लागू का 19 जून को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। आइए जानते हैं विवेक लागू के कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के बारे में।

Vivek Lagoo was a well‑known Indian actor and director, celebrated for his prolific contributions to Marathi theatre and both Hindi and Marathi films.
Vivek Lagoo was a well‑known Indian actor and director, celebrated for his prolific contributions to Marathi theatre and both Hindi and Marathi films.

जिस तरह से रीमा लागू हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस थी। ठीक उसी तरह उनके पति भी मराठी थिएटर का एक बहुत बड़ा नाम थे। उनका शो देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे। विवेक लागू ने कई मशहूर फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया। उनके कुछ हे मन बावरे’, ‘वेलकम जिंदगी’, ‘व्हॉट अबाउट सावरकर’, ‘अग्ली’, ‘एका लग्नाची दुसरी गोष्ट’ और ‘भगन भाग’ जैसे शो में काम किया है।

विवेक के निधन पर मंत्री आशिष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, अभिनेता विवेक लागू के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनके जाने से मराठी रंगभूमि और फिल्म इंडस्ट्री ने एक मुस्कुराता, सजग और संवेदनशील कलाकार खो दिया है। उनका मंच पर दमदार अभिनय, टेलीविजन पर भावुक और हल्के-फुल्के किरदारों की प्रस्तुति, और हास्य से भरी भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों के दिल में खास जगह दिलाई।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे यही हमारी प्रार्थना है।”

Vivek Lagoo and Reema Lagoo first met in the 1970s while working together at a bank. Their friendship soon turned into love, and they got married in 1978.
vivek lagoo and reema lagoo

बता दें, फिल्मों में काम करने से पहले रीमा मुंबई के यूनियन बैंक में काम करती थीं। वहीं इसी बीच वो फिल्मों और टीवी में भी हाथ आजमा रही थीं। ठीक इसी तरह विवेक भी रीमा के साथ यूनियन बैंक में ही काम करने लगे थे। एक तरह की पसंद होने की वजह से दोनों के दिल आपस में मिलने लगे और धीरे-धीरे नजदीकियां भी बढ़ गई। फिर साल 1978 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कुछ साल साथ बिताए, लेकिन बाद में उनकी राहें अलग हो गईं। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते रहे। विवेक और रीमा की एक बेटी मृण्मयी लागू वैकुल है। मृण्मयी ने भी अपने माता-पिता की तरह कला की दुनिया को चुना और आज वह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्देशक और लेखिका हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...