Who is Harsh Mehta Malaika Arora rumoured boyfriend
Who is Harsh Mehta Malaika Arora rumoured boyfriend

Overview: हर्ष मेहता कौन हैं, जिनके साथ स्पॉट हो रही हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा एक ऐसा नाम है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी और बेबाक अंदाज के लिए खबरों में छाया रहता है।

Who is Harsh Mehta: मलाइका अरोड़ा एक ऐसा नाम है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी और बेबाक अंदाज के लिए खबरों में छाया रहता है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका का नाम लंबे समय तक एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। दोनों की केमिस्ट्री और उम्र के फासले ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अब वह अध्याय बंद हो चुका है। गॉसिप के गलियारों में अब एक नया नाम गूंज रहा है, जिसने फैंस और पैपराजी की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। ये नाम है मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता का।

कौन हैं मलाइका के ‘मिस्ट्री मैन’ हर्ष मेहता?

जब से मलाइका और हर्ष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, हर कोई बस यही पूछ रहा है कि आखिर ये शख्स हैं कौन? 33 साल के हर्ष मेहता ग्लैमर की दुनिया से दूर, बिजनेस की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। वह पेशे से एक डायमंड मर्चेंट हैं और वर्तमान में ‘सैंकस मैनेजमेंट’ के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

भले ही हर्ष की सटीक नेटवर्थ का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन उनके लाइफस्टाइल और बिजनेस प्रोफाइल को देखकर साफ पता चलता है कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हीरों की चमक और कॉर्पोरेट दुनिया की बारीकियों को समझने वाले हर्ष अब बॉलीवुड की ‘मुन्नी’ के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में हैं।

मलाइका और हर्ष की उम्र का अंतर

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के बीच करीब 19 साल का अंतर है, लेकिन कहते हैं न कि प्यार उम्र की बेड़ियों को नहीं मानता। इन दोनों के अफेयर की चर्चा तब तेज हुई जब वैलेंटाइन डे के मौके पर उनकी एक रोमांटिक तस्वीर इटली से सामने आई।

क्या मलाइका को फिर हुआ प्यार?

खबरों की मानें तो इस कपल ने अपना वैलेंटाइन डे इटली के मशहूर ‘ट्रेवी फाउंटेन’ के पास मनाया। वायरल फोटो में मलाइका ब्लैक कोट में बेहद क्लासी लग रही हैं, वहीं हर्ष ग्रे जैकेट में उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस बैकड्रॉप और उनकी बॉडी लैंग्वेज ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या मलाइका को फिर से प्यार मिल गया है?

कई बार साथ में हुए स्पॉट

इटली की यह ट्रिप कोई पहली बार नहीं थी जब दोनों को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग कैमरों में कैद हो चुकी है। कुछ समय पहले एक कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया था। कई बार दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया है, जिससे यह साफ होता है कि वे अक्सर साथ ट्रैवल करते हैं।

क्या है सच्चाई?

मलाइका अरोड़ा अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं। हालांकि, अभी तक न तो मलाइका और न ही हर्ष मेहता की ओर से इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक मुहर लगाई गई है। बॉलीवुड में अक्सर ‘सिर्फ दोस्त’ कहकर रिश्तों की शुरुआत होती है, लेकिन जिस तरह से यह जोड़ी दुनिया के सामने आ रही है, उसे देखकर लगता है कि मलाइका की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है।

Subscribe GL

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...