Who is Bharat Takhtani rumoured girlfriend Meghna Lakhani know all about her
Who is Bharat Takhtani rumoured girlfriend Meghna Lakhani know all about her

Overview: भरत तख्तानी की रुमर्ड गर्लफ्रेंड मेघना लखानी कौन हैं?

बिजनेसमैन भरत तख्तानी को दोबारा प्यार मिल गया है। भरत तख्तानी की नई गर्लफ्रेंड दुबई की फेमस इंटरप्रेन्योर मेघना लखानी हैं। हाल ही में दोनों ने अपने यूरोप ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है, जिससे उनके फैंस और फॉलोअर्स दोनों ही एक्साइटेड हैं।

Who is Meghna Lakhani: बिजनेसमैन भरत तख्तानी को हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल से अलग हुए लगभग एक साल हो चुके हैं। खबरों की मानें, तो बिजनेसमैन भरत तख्तानी को दोबारा प्यार मिल गया है। भरत तख्तानी की नई गर्लफ्रेंड दुबई की फेमस इंटरप्रेन्योर मेघना लखानी हैं। हाल ही में दोनों ने अपने यूरोप ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है, जिससे उनके फैंस और फॉलोअर्स दोनों ही एक्साइटेड हैं।

भरत तख्तानी ने की नए सफर की शुरुआत

Who is Meghna Lakhani-Bharat Takhtani started a new journey
Bharat Takhtani started a new journey

भरत और मेघना ने 29 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यूरोप के खूबसूरत शहरों से कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में दोनों मैड्रिड, स्पेन में पुएर्ता डेल सोल चौराहे के पास स्थित फेमस “किलोमीटर जीरो” मार्कर की ओर इशारा करते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। भरत ने अपनी गर्लफ्रेंड को गले लगाया हुआ है और कैप्शन में लिखा, “यात्रा यहीं से शुरू होती है।” यह कैप्शन उनके नए रिश्ते की शुरुआत का एक संकेत लग रहा है।

भरत ने किया गर्लफ्रेंड का परिवार में स्वागत

एक और तस्वीर में भरत और मेघना मैड्रिड की गलियों में एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं। वे एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं और उनके चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान है। इस तस्वीर के साथ भरत ने लिखा, “परिवार में आपका स्वागत है।” यह कैप्शन दिखाता है कि मेघना उनकी लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं।

कौन हैं मेघना लखानी?

Who is Meghna Lakhani?
Who is Meghna Lakhani?

मेघना लखानी भरत तख्तानी की गर्लफ्रेंड होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल और इंप्रेसिव इंटरप्रेन्योर भी हैं। मेघना की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह दुबई में स्थित कंपनी ‘वन मॉडर्न वर्ल्ड’ की फाउंडर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2019 में की थी। यह कंपनी सिंगल-यूज प्लास्टिक के इको फ्रेंडली ऑप्शन देने में माहिर है और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स और पैकेजिंग कंसल्टेंसी सर्विस देती हैं।

उनकी एजुकेशन प्रोफाइल भी काफी इंप्रेसिव है। उन्होंने कोलचेस्टर के द सिक्स्थ फॉर्म कॉलेज से पढ़ाई की फिर लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने आईई बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की।

मेघना का करियर रहा है शानदार 

मेघना का करियर एविएशन इंडस्ट्री से शुरू हुआ। 2007 में उन्होंने जेट एयरवेज में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम किया, जिसके बाद उन्होंने एमिरेट्स में रीजनल लैटिन अमेरिका मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 2015 में वह VFS ग्लोबल में बिजनेस डेवलपमेंट की जनरल मैनेजर बनीं। तीन साल बाद, उन्होंने स्पेन में सिसिमोल नाम की एक फैशन मार्केटप्लेस की सह-स्थापना की। इसके बाद उन्होंने ‘एमटीएल वर्ल्डवाइड’ और ‘ऑप्टास ऐप’ जैसे कई अन्य कमर्शियल एंटरप्राइज भी शुरू किए। वर्तमान में, वह ‘वन मॉडर्न वर्ल्ड’ की संस्थापक होने के साथ-साथ ‘पीवीजी ओओकेए’ में हेड ऑफ सेल के पद पर भी कार्यरत हैं।

भरत और ईशा का रिश्ता

भरत और ईशा देओल ने पिछले साल फरवरी में अपने तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में कहा था कि उनका फैसला आपसी था। दोनों की दो बेटियां हैं – राध्या और मिराया, जिनके लिए वे मिलकर पेरेंटिंग कर रहे हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...