किस कपूर मेंबर का होने वाला है बॉलीवुड में डेब्यू? शेयर की फोटोज: Shanaya Kapoor Debut
Shanaya Kapoor Debut

Shanaya Kapoor Debut: बॉलीवुड फ़िल्मों में अक्सर कपूर, खान और बच्चन परिवारों का जलवा देखने को मिलता है। इन परिवारों के स्टारकिड्स पहली ही फिल्म से स्टार बन जाते हैं। सोनम, जाह्नवी, खुशी, हर्षवर्धन के बाद अब अनिल कपूर के खानदान की एक और लाडली फिल्मी डेब्यू करने करने वाली हैं। ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर की चचेरी बहन हैं। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने डेब्यू फिल्म बतौर लीड हीरोइन शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है ‘आंखों की गुस्ताखियां’।

Also read: शनाया कपूर के समर स्पेशल वार्डरोब में शामिल हैं, बेहतरीन मैक्सी ड्रेसेज: Shanaya Kapoor Dresses

इस फिल्म में शनाया कपूर 12th फेल विक्रांत मेसी के साथ इश्क करती नजर आने वाली हैं। आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग संडे को मुंबई में शुरू हो गई। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की फेमस शॉर्ट कहानी ‘द आइज़ हैव इट’ पर आधारित होगी। यह फिल्म म्यूजिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
संतोष सिंह और विक्रांत ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने हिट सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल S1 में काम किया था। विक्रांत मैसी ने फिल्म पर कहा कि ‘ लवर बॉय का किरदार उनके लिए एक चुनौती है।

शनाया से पहले मेकर्स इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा जैसी अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में सोच रहे थे। लेकिन शनाया उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट लगीं। और खुद शनाया भी काफी समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रही थीं। हालांकि, इससे पहले वह करण जौहर-शशांक खेतान की अर्बन ट्रायंगल फिल्म बेधड़क को लेकर चर्चा में थीं। साथ ही खबर आई थी कि वह स्टूडेंट और द ईयर से डेब्यू करेंगी। लेकिन ये सभी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए। अब वह आखिरकार ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगी।