सुनील शेट्टी ने लॉन्च किया नया फूड ऐप 'वायु',खाना मिलेगा सस्ता: Waayu Food App
Waayu Food App

Waayu Food App: आपको जब भी अपने घर पर खाना ऑर्डर करना होता है तो आप स्विग्गी या जमैटो जैसे जैसे फूड एप का सहारा लेते हैं। जाहिर सी बात है कि इन एप से खाना ऑर्डर करना या तो महंगा होता है या फिर उसकी मात्रा काफी कम होती है। आप जब उसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो वहां आपको कीमत भी कम मिलती है और मात्रा भी ज्यादा मिलती है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने एक नया फूड ऐप लॉन्च किया है। सुनील शेट्टी इस ऐप के ब्रांड एंबेसडर होने के साथ ही निवेशक भी हैं। 

यह भी पढ़ें | क्या है BIS केयर ऐप?

क्या खास है वायु ऐप में 

वायु एक फूड डिलीवरी एप है, जो अपने ग्राहकों को समय से कम कीमत पर विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट से खाना डिलीवर कराने का काम करेगा। फिलहाल यह एप केवल मुंबई में उपलब्ध है लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही यह एप भारत के अन्य शहरों में भी उपलब्ध होगा। एप का यह भी दावा है कि यहां स्विग्गी या जमैटो की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत कम कीमत में खाना उपलब्ध होगा और और कमीशन, रैंकिंग और खराब रिव्यू जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखेगा। 

वायु ऐप के स्थापक 

डेस्टेक होरेका के अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे द्वारा इया वायु को स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य होटल और रेस्टोरेंट को बिना किसी कमीशन के फूड डिलीवर के लिए ऑर्डर लॉग करने में मदद करना है। इस एप को इंडियन होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (AHAR) ने भी अपना समर्थन दिया है। वायु एप मुंबई में अपनी सेवाएं शुरू कर चुका है और मुंबई के 1000 से अधिक रेस्टोरेंट इस एप पर उपलब्ध हैं, जहां से आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं। 

सस्ता होगा वायु ऐप से खाना ऑर्डर करना 

स्विग्गी या जमैटो से जब आप खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको खाने की कीमत या तो ज्यादा लगती है या फिर मात्रा कम होती है। उसे खाने को जब आप उसी रेस्टोरेंट में जाकर खाते हैं तो कीमत भी कम लगती है और मात्रा भी ज्यादा होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस एप को डिजाइन किया गया है। लोगों को खाने पर कम कमीशन देना पड़े, इसके लिए इस एप की कीमत फिलहाल प्रति महीने 1000 रुपये रखी गई है, जिसे रेस्टोरेंट वाले देंगे। हालांकि, बाद में इस एप की कीमत में इजाफा हो सकता है। आप जैसे ही इस एप से खाना ऑर्डर करेंगे तो एप तुरंत रेस्टोरेंट में पैसे ट्रांसफर कर देगा। यही नहीं, यदि आप चाहें तो आप खुद रेस्टोरेंट को खाने का पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी भी रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करते समय किसी अन्य डिलीवरी सर्विस से भी डिलीवर कराने का मौका भी मिल सकता है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...