कौन है विजय देवरकोंडा की गर्लफ्रैंड, एक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला हिंट: Vijay Deverakonda Girlfriend
Vijay Deverakonda Girlfriend

Vijay Deverakonda Girlfriend: सोशल मीडिया अब वो प्लेटफॉर्म है जहां फैंस अपने चहेते स्टार को बहुत करीब से जान पाते हैं। वहीं स्टार्स भी अपने फैंस से इसके जरिए सीधे संवाद करते हैं। लेकिन हाल ही साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा के बारे में एक खबर आ रही है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिससे उनके फैंस के बीच में एक अलग ही एक्साइटमेंट बढ़ गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने लेडी लक के बारे में हिंट दिया है। वैसे भी उनकी गर्लफ्रैंड कौन है इस बारे में काफी समय से अटकलें लगाई जा रही है।

तो क्या है पोस्ट

चलिए अब आपके एक्साइटमेंट को और नहीं बढ़ाते हुए बताते हैं कि आखिर एक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसा क्या था? दरअसल, विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर किसी का हाथ थामे एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में 2 हाथ नजर आ रहे हैं। इसमें एक हाथ तो विजय का लेकिन ये दूसरा हाथ किसका है? यह फिलहाल के लिए सस्पेंस है। इस पर विजय ने कैप्शन में लिखा है कि बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन ये बहुत खास है… जल्द अनाउंस करूंगा। अब ये खास क्या है और इसकी अनाउंसमेंट वो कब करेंगे? यह तो विजय ही जानें।

रिलेशनशिप होगा ऑफिशियल

इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी आए हैं। कुछ फैंस को लग रहा है कि विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल करने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों के लव अफेयर को लेकर बीते काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कॉफी विद करन शो में विजय ने रश्मिका के साथ अपने रिलेशन पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं उनसे प्यार करता हूं। वह मेरे बेहद करीब हैं। हम दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में दो फिल्में साथ की हैं। हम दोनों बहुत कुछ एक-दूसरे से साझा करते हैं। आपको बता दें कि साउथ के इस स्टार को बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ चर्चा का विषय रहती है।