Vidya Balan: अभिनेत्री विद्या बालन का नाम फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में लिया जाता है। विद्या बालन ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में सभी फैंस का दिल जीता है। आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म ‘दो और दो प्यार‘ के प्रमोशन को लेकर काफ़ी ज्यादा बिज़ी हैं। इस बीच अभिनेत्री विद्या बालन का एक इंटरव्यू बेहद पॉपुलर हो रहा है। अपने आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किये हैं। इस दौरान उन्होंने अपने साथ घटे एक वाकये का जिक्र किया जिस दौरान वह पूरी तरह टूट गई थीं, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो जिंदगी में फ़िर कभी वापस आ पायेंगी।
Also Read : ये हैं साड़ी क्वीन विद्या बालन के साड़ी कलेक्शन, आप भी देखे
रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही जो आजकल के युवाओं को जरूर समझना और सीखना चाहिए। असल में एक्ट्रेस विद्या बालन को उनके बॉयफ़्रेंड ने रिलेशनशिप के दौरान धोखा दे दिया था। अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने इसी बारे में बात की है। उन्होंने दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘जब भी किसी भी रिश्ते में आपको कोई धोखा देता है तो ये आपकी अपनी गलती नहीं होती है। ये असल में धोखा देने वाली की असलियत होती है। उस समय जब मुझे मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया था तब मेरी उम्र कम थी, और मैं नासमझ थी पर मैं परेशान हो गई थी और मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया था। मैं अपनी ज़िंदगी में उस दौरान पूरी तरह टूट गई थी, लगा नहीं था कि वो कभी जिंदगी में वापसी कर पायेंगी।’ अभिनेत्री ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि ‘ऐसा नहीं था उस रिश्ते के दौरान मैं अच्छी नहीं थी, कभी कभी धोखा देने वाले धोखा दे जाते हैं आप रिश्ते में चाहे जितना अच्छा बनने की कोशिश करें।’
विद्या बालन का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह अभिनेता प्रतीक गाँधी के अपोजिट काम कर रही हैं। यह फिल्म एक कपल के बारे में जिनका प्यार खत्म हो गया है और दोनों कपल अब किसी और के साथ रिलेशनशिप में है। इस दौरान कपल एक दूसरे को अपने नए रिलेशनशिप को बताना चाहते हैं, फिल्म उसी कहानी को पूरा करने के लिए बनी है। इस फिल्म में आजकल के युवाओं के बनते बिगड़ते हुए रिश्ते को दिखाने का प्रयास किया गया है।
