Vicky Kaushal’s father, Bollywood action director Sham Kaushal, revealed in a recent podcast that after being diagnosed with cancer, he even contemplated suicide

Summary: तीसरी मंजिल से कूदने का मन था’, विक्की कौशल के पिता ने कैंसर से जंग का दर्द बताया

बॉलीवुड के चर्चित एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता विक्की कौशल के पिता, शाम कौशल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के एक ऐसे दर्दनाक सच को साझा किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने कई साल पहले मिले कैंसर से जुड़ी अपनी गंभीर बीमारी का जिक्र किया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल दी।

Sham Kaushal Cancer Story: एक्टर विक्की कौशल के पिता और बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो जाएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में बताया, जिससे वह कई साल पहले गुजरे थे। यह बीमारी उनकी ज़िंदगी का एक ऐसा दौर था, जिसने उन्हें पूरी तरह बदल कर रख दिया। आइए जानते हैं कि शाम कौशल ने इस बीमारी के बारे में पॉडकास्ट में क्या-क्या बताया।

शाम कौशल के अनुसार एक शूटिंग के लिए वो लद्दाख गए थे जहां उस समय अचानक उनके पेट में तेज़ दर्द होने लगा। दर्द इतना तेज था कि शूटिंग रोकनी पड़ी और उन्हें तुरंत लद्दाख के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां डॉक्टरों ने जब जांच की, तो उन्होंने जो कहा, वह सुनकर कोई भी इंसान टूट जाए। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें कैंसर है और शायद अब उनके पास ज़्यादा वक्त नहीं है। शाम कौशल ने बताया कि जब उन्हें कैंसर की खबर मिली तो उनके दिमाग में आया कि वो अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद जाए। 

वहीं, शाम ने आगे बताया कि अगले ही दिन डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन के लिए तैयार किया। उन्होंने बिना किसी सवाल के सर्जरी के लिए हां कर दी। सुबह तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। शाम को उन्हें थोड़ी होश आई लेकिन पूरी तरह ठीक होने में तीन दिन लग गए।

शाम कौशल ने बताया कि ऑपरेशन से पहले उन्होंने भगवान से एक सच्चे दिल से दुआ की, “मेरे बच्चों की उम्र बहुत छोटी है, मुझे बस 10 साल और दे दो। उनके बड़े होने तक मैं जीना चाहता हूं।” इस दुआ के बाद उनका डर कम हो गया और उन्हें अंदर से एक नई ताकत मिली। उन्हें लगने लगा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा, बस थोड़ा समय लगेगा। एक साल तक इलाज चला। कई बार सर्जरी हुई, पर अच्छी बात यह थी कि कैंसर शरीर में फैला नहीं था।

इसी पॉडकास्ट में शाम ने कहा कि जो 10 साल उन्होंने भगवान से मांगे थे, आज उन्हें 20 साल से ज़्यादा हो चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी जिंदगी को वापस पाया, बल्कि इस दौरान उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपने बेटे विक्की कौशल को भी बड़ा होते देखा, जो आज एक सफल अभिनेता हैं।

आपको बता दें कि शाम कौशल खुद बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं। उनके दो बेटे, विक्की कौशल और सनी कौशल भी फिल्मी दुनिया में अपना करियर बना रहे हैं। जहां सनी अपने अभिनय की शुरुआत कर चुके हैं, वहीं विक्की कौशल कई बड़ी सोलो हिट फिल्मों में काम करके खुद को एक सफल अभिनेता के रूप में साबित कर चुके हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...