Summary: वरुण धवन और सोनू निगम ने 'बिजुरिया' पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीज़र रिलीज होते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इसी बीच, सोनू निगम और वरुण धवन का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Varun Dhawan and Sonu Nigam: सोशल मीडिया पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी को संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीज़र रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के सितारे भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से जुटे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर सोनू निगम और वरुण धवन का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शानदार जुगलबंदी साफ दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है।
वरुण धवन और सोनू निगम का वायरल वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर वरुण धवन और सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों मिलकर सोनू निगम के सुपरहिट गाने ‘बिजुरिया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वरुण ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि यह गाना उनके बचपन का पसंदीदा गाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल में डांस से लेकर भाई की शादी तक उन्होंने इस गाने पर कई बार डांस किया है। वरुण ने लिखा, “यह मेरा जैम है। और अब यह गाना 3 सितंबर को रिलीज हो रहा है।”
वीडियो पर सोनू निगम का रिएक्शन
सोनू निगम ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि यह उनका भी बचपन का गाना है और आज भी उतना ही शानदार है। उन्होंने वरुण, करण, जान्हवी, अज़ीम दयानी, तनिष्क बागची, रवि पवार, दिवंगत अजय झिंगरन और तरुण पवार का धन्यवाद किया। आपको बता दें कि यह डांस वीडियो खास इसलिए शेयर किया गया है क्योंकि वरुण धवन ने अपनी फिल्म में सोनू निगम के मशहूर गाने बिजुरिया को रीक्रिएट किया है। इसी वजह से इस गाने का प्रमोशन किया जा रहा है।
सोनू निगम ने भी शेयर किया मजेदार वीडियो
सोनू निगम का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पहले वह यह कहते हैं कि वह वरुण और जान्हवी को उनके गाने पर ‘रंगे हाथ पकड़ना’ चाहते हैं। इसके बाद वह खुद उनके साथ मिलकर गाने पर डांस करते दिखते हैं। सोनू निगम कहते हैं,“यह थोड़ा परेशान करने वाला है… लेकिन हमने यह गाना बहुत मन से बनाया था। आज भी यह मेरा सबसे बड़ा गाना है। जो इसे रीमेक कर रहे हैं, मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़ना चाहता हूं।”
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज़ डेट
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल भी महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें, हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी रिलीज़ हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इस वजह से लोग उनकी इस नई फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं।
