Upcoming TV Shows: टीवी की दुनिया शोज का आना और जाना लगा रहा होता है। जब कोई पसंदीदा सीरियल बंद होता है तो फैंस को उसके जाने का अफसोस होता है लेकिन वहीं अपने पुराने शो के नए सीजन का अनाउंसमेंट फैंस के मन में एक एक्साइटमेंट पैदा करता है। तो बस आपके लिए भी हम एक खबर लेकर आए हैं अगर रियलिटी शोज आपको पसंद हैं तो टीवी पर रियलिटी शो का मौसम आने वाले है। जी हां अक्टूबर और नवंबर में 4 रियलिटी शोज ऑन एयर होने वाले हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की नजर डालते हैं उन पर।
इंडियन आइडल
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का एक्साइटमेंट यूथ में एक अलग ही लेवल पर होता है। यह रियलिटी शो जब से ऑन एयर हुआ है तभी से इसका पॉपुलरटी का कोई मुकाबला नहीं है। इस बार इसका सीजन 14 7 अक्टूबर से सोनी पर प्रसारित होगा। यह वो रियलिटी शो है जहां से बहुत लोगों के सपनों को एक मंजिल मिली है। नेहा कक्कड़ भी कभी यहां एक पार्टिसिपेंट के तौर पर आई थीं और अब वे बहुत से सीजंस में इस शो को जज कर चुकी हैं। इस बार काफी समय बाद हम श्रेया घोषाल को जज के तौर पर देखेंगे। श्रेया के साथ अनु मलिक और विशाल भारद्वाज भी होंगे। यह शो उन लोगों को मंच प्रदान करता है जो कि सिंगिंग की दुनिया में अपना एक नाम कमाना चाहते हैं। प्रोमो में पता चल रहा है कि श्रेया का अंदाज इस बार और भी खूबसूरत रहने वाला है।
मास्टरशेफ ऑफ इंडिया

मास्टरशेफ ऑफ इंडिया एक ऐसा शो है जिसने साबित किया कि अच्छा खाना बनाने की कला सिर्फ घर तक सीमित नहीं होती। अगर आपके अंदर खाना बनाने का शौक एक पैशन की हद तक है तो दुनिया आपको आपके खाने से ही पहचानी है। सोनी लिव पर यह शो 16 अक्टूबर से प्रसारित होगा। इस बार मास्टरशेफ का यह आठवां सीजन है। यहां अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपने जायके और अपने अंदाज को दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। जब भी मास्टरशेफ ऑफ इंडिया की बात होती है तो हम इस शो के पहले सीजन की विनर पंकज भदौरिया का नाम नहीं भूल सकते। पंकज न केवल विनर बनीं बल्कि आज वो एक सेलिब्रेटी लाइफ जीती हैं और कुकरी की दुनिया में वो अपने आप में एक ब्रांड बन चुकी है। इस बार इस शो को रणवीर बरार, विकास खन्ना और पूजा डींगरा जज करेंगे।
बिग बॉस
कलर्स टीवी पर आने वाले शो बिग बॉस का इंतजार तो लगभग हर एज ग्रुप के लोगों को होता है। इस शो का सबसे बड़ा चार्म बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान है। उनके वीकएंड के वार का कोई मुकाबला नहीं है। बिग बॉस हर साल अपने शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव करता है। यही बदलाव दर्शकों के बीच में एक्साइमेंट पैदा करता है। इस बार लगता है कि सीजन 17 में एक्साइटमेंट का लेवल बहुत अलग रहना है। इस बार सोशल मीडिया स्टार के साथ सेलिब्रेटी कपल भी होंगे। हमने बिग बॉस के ओटीटी वर्जन में देखा था कि किस तरह सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर को लोगो ने पसंद किया था। अब देखते हैं कि इस बार सेलिब्रेटी अपना कमाल दिखाते हैं या सोशल मीडिया स्टार लोगों के दिल पर छाते हैं। यह 15 अक्टूबर से ऑन एयर होगा।
झलक दिखला जा
झलक दिखला जा सीजन 11 भी बहुत जल्द वापसी कर रहा है। इस बार लगभग 12 साल बाद यह अपने पुराने चैनल सोनी चैनल पर वापसी कर रहा है। यह वो डांसिंग रियलिटी शो हैं जहां सेलिब्रेटीज अपने डांसिंग टैलेंट को सामने लाते हैं। इन्हें शो में एक कोरियोग्राफर मिलता है जिसके साथ यह अपना डांसिंग टैलेंट दिखाते हैं। पब्लिक वोटिंग और इनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए जजेज इन्हें पॉइंट्स देते हैं। शो का प्रमुख आकषर्ण जज के तौर पर शो में माधुरी दीक्षित का होन है। इस शो के पहले सीजन की विनर मोना सिंह बनी थी। हमेशा की तरह इस बार भी शो में प्रतिभागियों को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है। वैसे शो में सुरभि चंदना के शामिल होने के चर्चे हैं। वह एक अच्छी डांसर है। सबसे बड़ी बात अगर वह शो में आती हैं तो यह पहला मौका होगा उनका रियलिटी शो में हिस्सा लेने का। ऐसे में उनके नाम का एक्साइटमेंट बना हुआ है।
