Udit Narayan Love Story
Udit Narayan Love Story

Udit Narayan Love Story: उदित नारायण की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज कलाकारों में होती है। उन्होंने फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। आज भी अपनी मधुर आवाज से वह लोगों को दीवाना बना देते हैं। उदित की गाए नगमे इतने मशहूर हैं कि यह न केवल उस जमाने के लोगों को बल्कि आज की जनरेशन को भी बहुत पसंद आते हैं।

उदित नारायण को अपने प्रेम भरे गानों के लिए पसंद किया जाता है। अब वह बॉलीवुड के लिए गाने तो कम गाते हैं लेकिन अपने लाइव शो को लेकर चर्चा में जरूर रहते हैं। हाल ही में वह अपने एक लाइव शो में महिला फैंस को किस करने की वजह से वो आलोचनाओं का शिकार हुए थे। हालांकि, इस पर उन्होंने कोई बयान न देते हुए केवल माफी मांगी थी। सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से तो हमेशा चर्चा में रहे ही हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय रही है। चलिए आज हम आपको उनकी प्रेम कहानी और शादी से रूबरू करवाते हैं।

मुंबई आने के बाद उदित नारायण ने खूब नाम कमाया और अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया। सिंगर की इस सफलता के बीच रंजना नाम की एक महिला की चर्चा हुई, जो उनकी पहली पत्नी है। रंजना ने बताया कि वह तब से उदित नारायण की पत्नी है जब वह कुछ भी नहीं थे। दोनों की बिहार में शादी हुई थी और वह कमाने के लिए मुंबई आ गए और वह वहां उनका इंतजार कर रही थी।

करियर के शुरुआती दौर में उदित का नाम नेपाली महिला दीपा गहतराज से जुड़ा। दीपा पेशे से एयर होस्टेस थी लेकिन सिंगिंग के क्षेत्र में नाम बनाना चाहती थी। मुंबई में ही दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 1985 में दोनों ने शादी कर ली। इनका एक बेटा है, जिसे हम सभी आदित्य नारायण के नाम से पहचानते हैं। आदित्य सिंगर होने के अलावा मशहूर एंकर के तौर पर पहचाने जाते हैं।

Udit Narayan Family
Udit Narayan Family

उदित नारायण अपनी पत्नी बेटे और बहू के साथ मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी ने एक मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो के मंच पर खुद अपनी लव स्टोरी बताई थी। दीपा ने बताया था कि “मैं एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी लेकिन बॉलीवुड में गाना चाहती थी। उदित और मुझे एक गाना रिकॉर्ड करना था और हमारी पहली मुलाकात वहीं पर हुई थी। मैंने उन्हें गाते हुए सुना और तभी मुझे उनसे प्यार हो गया।”

उदित नारायण की दूसरी शादी को लेकर उनकी पत्नी ने काफी हंगामा मचाया था। दरअसल, जब सिंगर ने दीपा से शादी रचाई तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। साल 2006 में उनकी पत्नी रंजना उन्हें तलाशते हुए पहुंच गई। बताया जाता है कि उस समय उदित पटना की एक लग्जरी होटल में रुके थे। रंजना को यह पता चल चुका था कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है और इस बात को लेकर वह आगबबूला थी। रंजना ने कहा था कि बिना तलाक लिए बिना उन्होंने दूसरी शादी रचाई है और अब उन्हें अपना हक चाहिए। जब उनसे यह सवाल किया गया कि आखिरकार इतने सालों बाद उन्होंने इस बात को क्यों उठाया है तो उन्होंने कहा था कि उदित उन्हें धमकियां देते थे कि अगर शादी को सार्वजनिक किया तो वह गलत कदम उठा लेंगे, लेकिन अब उन्हें किसी बात का डर नहीं है। दोनों के बीच का यह मामला अदालत तक पहुंचा और आखिरकार नारायण ने रंजना को अपनी पत्नी मान उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...