Udit Narayan Viral Video
Udit Narayan Viral Video

Udit Narayan Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण की आवाज़ के फैंस दीवाने हैं। 1990 के दशक से अब तक के करियर में तमाम हिट गाने देने वाले उदित नारायण के बहुत से गाने आज भी काफ़ी पसंद किए जाते हैं। हालाँकि, इस समय सिंगर का एक वायरल वीडियो उनके फ़ैंस को काफ़ी निराश कर रहा है। दरअसल, यह वीडियो उनके एक लाइव कंसर्ट का है, जिसके दौरान उन्होंने अपनी एक महिला फैन के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

क्या था वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में सिंगर रवीना टंडन पर फ़िल्माये ‘टिप टिप बरसा’ पानी पर परफॉर्म कर रहे थे। शो के बीच में उनकी एक महिला फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज के पास आ गई। एक महिला फैन ने उनके गाल पर किस कर लिया। इसके बाद सिंगर ने भी महिला के होठों पर किस कर दिया।

ट्रोल हुए सिंगर

इस घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “भाई लगता है उदित जी भी गाने के साथ कुछ ज्यादा ही ढल गए थे।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ठरकी’। वहीं एक अन्य ने लिखा, “आदित्य अपने पापा को संभाल।” एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की हरकत की इस स्तर के आदमी से उम्मीद नहीं की जा सकती। किसी ने कहा ऐसा नहीं हो सकता। ये वीडियो एआई एडिट है। उदित नारायण… ऐसा नहीं हो सकता है। मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है। हालाँकि, उनके कुछ फैन्स उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।  

उदित नारायण ने दिया ये रिएक्शन

Udit Narayan
Udit Narayan

इस वायरल वीडियो पर उदित नारायण ने अपनी चुप्पी तोड़ी और लोगों की आलोचनाओं का जबाब देते हुए कहा है, “फैंस इतने दीवाने होते हैं न। हम लोग नहीं हैं, हम सभ्य (डिसेंट) लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके जरिये अपना प्यार जताते हैं। अब इन सारी चीजों को उड़ा कर क्या करना है? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं, लेकिन फैन्स को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथों को चूमता है… ये सब दीवानगी होती है। उसमें इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।’ मैं पिछले 46 साल से इंडस्ट्री में हूँ लेकिन कभी मेरा नाम किसी कंट्रोवर्सी में नहीं आया। मेरी फ़ैमिली हमेशा कंट्रोवर्सी से दूर रहती है।

उदित नारायण ने हिंदी के अलावा बंगाली, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, सिंधी,  भोजपुरी, नेपाली, मलयालम, असमिया, बघेली और मैथिली जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। अपने गानों के लिए उन्हें 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। वो 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...