Aashka Goradia Net Worth
Aashka Goradia Net Worth

Summary : एक जमाने में यह एक्ट्रेस घर-घर में पहचानी जाती थीं

वह एकता कपूर के हिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का भी हिस्सा रहीं और सिंदूर तेरे नाम का, नागिन जैसे अन्य लोकप्रिय शोज में भी नजर आईं...

Aashka Goradia Net Worth: हाल ही में टीवी अभिनेता राम कपूर ने यह कहकर बहस छेड़ दी थी कि साक्षी तंवर और रोनित रॉय जैसे छोटे पर्दे के स्टार्स ने टीवी करियर और समझदारी से की गई निवेश की वजह से इतनी संपत्ति बना ली है कि उनकी चार पीढ़ियां आराम से रह सकती हैं। इसी तरह ही एक पूर्व टीवी अभिनेत्री ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना और अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़कर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा, जो आज 1200 करोड़ रुपए के बिजनेस में बदल चुका है। यह अभिनेत्री हैं आशका गोरडिया, आइए देखें उन्होंने टीवी से आंत्रप्रेन्योर बनने तक का यह सफर कैसे तय किया।

आशका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में टीवी शो ‘अचानक 37 साल’ बाद से की थी। इसके बाद उन्होंने भाभी और तुम बिन जाऊं कहां जैसे शोज में काम किया। लेकिन 2003 में एकता कपूर के शो कुसुम से आशका घर-घर में पहचान बनाने लगीं। वह एकता कपूर के हिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का भी हिस्सा रहीं और सिंदूर तेरे नाम का, नागिन जैसे अन्य लोकप्रिय शोज में भी नजर आईं।

फिक्शन शोज में नाम कमाने के बाद आशका ने बिग बॉस 6, झलक दिखला जा 4, नच बलिए 8, और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4 जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। आखिरी बार वह 2019 में शो डायन में नजर आईं और उसी साल किचन चैंपियन 5 में बतौर कंटेस्टेंट आईं। इंडस्ट्री में लगभग 20 साल काम करने के बाद, आशका ने 2021 में आधिकारिक रूप से एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी ताकि वह अपना आंत्रप्रेन्योर बनने का सपना पूरा कर सकें।

एक्टिंग छोड़ने से एक साल पहले, आशका ने 2018 में अहमदाबाद में अपने मेकअप ब्रांड RENÉE Cosmetics की शुरुआत की। उन्होंने यह ब्रांड प्रियांक शाह और आशुतोष वलानी के साथ मिलकर शुरू किया, जो पुरुषों के ग्रूमिंग ब्रांड Beardo शुरू करने के लिए भी जाने जाते हैं।LinkedIn पर पोस्ट करते हुए अश्का ने बताया कि कैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके अनुभव ने उन्हें मेकअप की मजबूत समझ दी, जिसे उन्होंने बिजनेस में बदला।

उन्होंने लिखा, “सालों तक स्पॉटलाइट में रहने ने मुझे सिखाया कि मेकअप में किसी को भी बदलने की ताकत होती है। इस जुनून के चलते, मैंने एक अलग रास्ता चुना, जो मेरी क्रिएटिविटी और विज़न को गहराई से सामने ला सके। इसी से RENÉE की शुरुआत हुई। यह मेरी एंटरप्रेन्योर स्पिरिट और मेरी आर्टिस्टिक आत्मा का सार है।” RENÉE की शुरुआत 2018 में इंटरनेट-फर्स्ट ब्रांड के रूप में हुई, जो पहले केवल ऑनलाइन ही प्रोडक्ट्स बेचता था। इसे 50 लाख रुपए के शुरुआती निवेश से लॉन्च किया गया। RENÉE की सफलता ने आश्का की व्यक्तिगत नेटवर्थ को भी काफी बढ़ा दिया। 2024 में फंडिंग राउंड में 100 करोड़ रुपये जुटाने के बाद इस ब्रांड का वैल्यूएशन 1,200 से 1,400 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गया।

आश्का शुरू से ही समझदारी से निवेश करने वाली रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने मुंबई आई थीं। 23 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपना सपना पूरा कर खुद का घर खरीद लिया। उन्होंने कहा, “जब मैंने 23 साल की उम्र में पहला घर खरीदा, तब घर खरीदना बहुत बड़ी बात थी। आज जब पीछे देखती हूं, तो यह एक सही निवेश साबित हुआ।”

आशका ने 2017 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शादी की। 2019 में दोनों गोवा शिफ्ट हो गए, जहां ब्रेंट उनके स्टूडियो में योग सिखाने लगे। 2023 में कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया और तब से दोनों गोवा में रह रहे हैं।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...