Shamshaan Champa Serial: ‘शमशान चंपा’ दर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रसारित हो चुका है। इस शो में, अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा को पहली बार एक डायन के किरदार में देखा गया, जिसके लिए उनकी प्रेरणा कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में नामचीन डायन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा हैं। अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले किरदार के लिए प्रसिद्ध मोनालिसा के मार्गदर्शन ने तृप्ति को उनके किरदार चंपा को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Also read: बॉलीवुड के 5 किन्नर किरदार जिन्हें भूलना मुश्किल है: Transgender Roles in Movies
मोनालिसा का मिला मार्गदर्शन
अपनी इस यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए तृप्ति मिश्रा ने बताया, “एक नई डायन के रूप में इस सुपरनैचुरल दुनिया में कदम रखना मेरे लिए वाकई एक अलग अनुभव है! चंपा एक ऐसी डायन है जो अपनी शक्तियों के साथ-साथ अपने साफ़ दिल के लिए भी जानी जाती है। क्लासिक लटके-झटकों के साथ मासूमियत और भोलेपन का संतुलित करना आसान नहीं है। सौभाग्य से, मुझे इस किरदार को निभाने के लिए मोनालिसा का मार्गदर्शन मिला। मैंने हमेशा से उनके द्वारा निभाई गई दिल को जीत लेने वाली भूमिका की प्रशंसा की है और अब ‘शमशान चंपा’ के सेट पर डायन के किरदार को निभाते हुए उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया। इतनी क्रिएटिव और प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करते हुए मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। इसी बीच मेरी सबसे पसंदीदा चीज मेरा डायन का लुक है, जिसे गुल मैम और टीम ने बेहद खूबसूरती से तैयार किया है। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हम करते हैं!”
डायन के रूप में मोनालिसा की वापसी
‘शमशान चंपा’ अपने अनोखे फैंटेसी और रोमांस के मिश्रण के साथ दर्शकों को अपनी दिलचस्प कहानी और बेहतरीन सीन्स के जरिए मोहित करने का वादा करता है। यह शो डायन के रूप में मोनालिसा की वापसी को भी प्रस्तुत करता है, जो इस सुपरनैचुरल जॉनर में नई गहराई और रोमांच को जोड़ेंगी। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा ने 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वह कई फिल्में कर चुकी हैंI अब तक 125 भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं, और इसके साथ ही हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
